{"_id":"66c0d3836d3d4790e504a403","slug":"demand-for-stoppage-of-chetak-and-geeta-jayanti-express-at-ganaur-station-sonipat-news-c-197-1-snp1002-123110-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चेतक व गीता जयंती एक्सप्रेस के गन्नौर स्टेशन पर ठहराव की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चेतक व गीता जयंती एक्सप्रेस के गन्नौर स्टेशन पर ठहराव की मांग
Sat, 17 Aug 2024 10:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य त्रिलोकचंद शर्मा ने गन्नौर रेलवे स्टेशन पर चेतक एक्सप्रेस व गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव करने की मांग की है। त्रिलोकचंद शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में सराय रोहिला से कालका तक चलने वाली गाड़ी संख्या 14095 व 14096 हिमालय क्वीन एक्सप्रेस ट्रेन को बंद कर दिया गया था, इसे अभी तक शुरू नहीं किया गया है। ट्रेन बंद होने से दैनिक रेल यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
त्रिलोकचंद शर्मा ने रेलवे विभाग से हिमालय क्वीन के स्थान पर सराय रोहिला से चंडीगढ़ को रवाना होने वाली चेतक एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव करने की मांग की है, ताकि चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले रेल यात्रियों को सुविधा मिल सके। त्रिलोकचंद शर्मा ने मथुरा जंक्शन से कुरुक्षेत्र तक चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस का ठहराव भी गन्नौर रेलवे स्टेशन पर करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी, रेल कोच कारखाना व रेलवे कंटेनर यार्ड भी है। इसमें काफी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव भी जल्द किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने गाड़ी संख्या 14331 अप दिल्ली-कालका ट्रेन का ठहराव राजलू गढ़ी रेलवे स्टेशन पर करवाने की मांग की है।