{"_id":"69a058e00a77059e1f01922f","slug":"demand-for-sports-ground-market-and-bypass-in-kharkhoda-raised-in-the-assembly-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150167-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विधानसभा में खरखौदा में खेल मैदान, मंडी और बाईपास की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विधानसभा में खरखौदा में खेल मैदान, मंडी और बाईपास की उठी मांग
Thu, 26 Feb 2026 07:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 26 Feb 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो : चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन विधायक पवन खरखौदा अपने हलके के क
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। विधानसभा में खरखौदा के विधायक पवन ने बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से खरखौदा को देश की आधुनिक सेटेलाइट सिटी के रूप में विकसित करने की घोषणा पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
इसके अलावा खरखौदा के कन्या कॉलेज को सरकारी मान्यता देने के फैसले के लिए भी सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने मांग की कि जिन कर्मचारियों के दस्तावेजों का सत्यापन हो चुका है उनका लंबित वेतन शीघ्र जारी किया जाए। उनके विधानसभा क्षेत्र में कई ऐसे कार्य हुए हैं जो 30 वर्ष में नहीं हो पाए थे।
खरखौदा-दिल्ली मार्ग को बेहतर बनाने और लंबित सड़क कार्यों को पूरा कराने का भी उल्लेख किया। विधायक ने क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत करने, रोहतक रोड के प्रस्तावित बाईपास का निर्माण शीघ्र शुरू कराने और ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए नए लिंक मार्ग विकसित करने की मांग की।
विज्ञापन
खेल सुविधाओं का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि खरखौदा शहर के तीन सरकारी स्कूलों के लिए नगर पालिका की उपलब्ध भूमि पर संयुक्त खेल मैदान विकसित किया जा सकता है। गांवों के स्टेडियमों में हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।
विधायक ने गांव फरमाना की वर्षों से अस्थायी रूप से संचालित अनाज मंडी को स्थायी मान्यता देने का आग्रह किया। शहर में सीवरेज व पेयजल व्यवस्था सुधारने और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े नारायण महाराज मंदिर के नाम पर किसी चौक का नामकरण करने का सुझाव भी रखा।
उन्होंने सीईटी परीक्षा को निश्चित वैधता अवधि देने की मांग उठाई ताकि अभ्यर्थियों को बार-बार परीक्षा न देनी पड़े। अंत में उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न गलियों और संपर्क मार्गों के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की बात कही।