फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand for special inspection of crops

Sonipat News: फसलों की विशेष गिरदावरी कराने की मांग

Sat, 17 Feb 2024 10:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 17 Feb 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Demand for special inspection of crops
फोटो 02. सोनीपत के ऋषि कॉलोनी एक्सटेंशन में भरे दूषित पानी क लेकर जायजा लेते भाजपा नेता राजीव ज
सोनीपत। ड्रेन नंबर छह पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते पानी का बहाव रोके जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। इससे पानी ड्रेन के आसपास खेतों और कॉलोनियों में घुसा हुआ है। इसके चलते खेतों में फसल खराब हो चुकी। किसान फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे है।
विज्ञापन

भाजपा नेता राजीव जैन ने शनिवार को निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी के साथ खेतों और कॉलोनियों में खड़े पानी का जायजा लिया। इन्होंने उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार से फोन पर पटवारियों की ड्यूटी लगाने का आग्रह किया। ऋषि कॉलोनी एक्सटेंशन के नागरिक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि खेतों से पानी कॉलोनी की गलियों और घरों में घुस जाएगा। उन्होंने नगर निगम आयुक्त विश्राम मीणा से भी बातचीत कर समस्या का समाधान करवाने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि कई माह से खेतों में पानी भरा हुआ है और पेड़ों के साथ फसलें भी बर्बाद हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अगली फसल की बिजाई करने की भी संभावना नहीं है। वह अधिकारियों के कार्यालय के कई बार चक्कर काट चुके हैं। जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को शिकायत देने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही। भाजपा नेता राजीव जैन ने मौके पर जाकर देखा कि दूषित पानी ऋषि कॉलोनी एक्सटेंशन के खाली प्लाटों में भी भर चुका है। अगर जल्द समाधान नहीं किया गया तो मकानों तक पहुंचकर ज्यादा नुकसान हो सकता है। इस दौरान रूप चंद, सोम, शकील, प्रियंका त्यागी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 02. सोनीपत के ऋषि कॉलोनी एक्सटेंशन में भरे दूषित पानी क लेकर जायजा लेते भाजपा नेता राजीव ज

फोटो 02. सोनीपत के ऋषि कॉलोनी एक्सटेंशन में भरे दूषित पानी क लेकर जायजा लेते भाजपा नेता राजीव ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed