{"_id":"66b2b944794d27a2f40c3cc7","slug":"demand-for-operation-of-himalaya-queen-and-stoppage-of-express-trains-arose-again-sonipat-news-c-197-1-snp1008-122550-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हिमालय क्वीन के संचालन व एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की फिर उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हिमालय क्वीन के संचालन व एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की फिर उठी मांग
Wed, 07 Aug 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-पानीपत रूट पर हिमालय क्वीन के संचालन व विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों के सोनीपत स्टेशन पर ठहराव की मांग एक बार फिर उठी है। रेलवे ने कोरोना काल में हिमालय क्वीन एक्सप्रेस के संचालन को बंद कर दिया था। इससे अंबाला-दिल्ली रूट पर आवागमन करने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दैनिक यात्रियों की 17 सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन व भाजपा नेता राजीव जैन ने दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की।
भाजपा नेताओं व रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य मनिंद्र सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री को 17 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए यात्रियों की समस्याओं से अवगत कराया। हालांकि वर्ष 2023 में भाजपा के पूर्व सांसद रमेश कौशिक व कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार भी कई बार दिल्ली मंडल के प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों को मांग पत्र देकर इन समस्याओं के समाधान की मांग कर चुके हैं। मांग पत्र में हिमालय क्वीन का संचालन दोबारा शुरू करने सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों का सोनीपत स्टेशन पर ठहराव करवाने की मांग की गई। इनमें होशियारपुर एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस व गोवा एक्सप्रेस शामिल हैं। सोनीपत से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली-अंबाला रूट पर आवागमन करते हैं। केंद्रीय रेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि यात्रियों की समस्याओं पर विचार किया जाएगा।
पैसेंजर ट्रेनों में बोगियां बढ़ाने की भी मांग
केंद्रीय रेल मंत्री से मांग की गई कि पानीपत-दिल्ली रूट पर चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों सहित महिला स्पेशल ट्रेन में बोगियों की संख्या बढ़ाई जाए। कोरोना काल से बंद सोनीपत-साहिबाबाद पैसेंजर ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू किया जाए। जींद-सोनीपत रूट पर चलने वाली पैसेंजर गाड़ी को दिल्ली तक चलाया जाए। बठिंडा एक्सप्रेस के समय में बदलाव व दिल्ली-पानीपत रूट पर पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए। सोनीपत स्टेशन को वाई-फाई से जोड़ा जाए और मंडी की तरफ फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
डीआरएम आज सोनीपत सहित पांच स्टेशनों का करेंगे दौरा
दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुखविंद्र सिंह बुधवार को सोनीपत सहित पांच मुख्य रेलवे स्टेशनों का दौरा कर जायजा लेंगे। मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार डीआरएम सुबह नई दिल्ली से रोहतक स्टेशन के लिए रवाना होंगे। इसके बाद गोहाना स्टेशन होते हुए पानीपत पहुंचेंगे। यहां से जींद स्टेशन होते हुए सोनीपत स्टेशन पहुंचकर निरीक्षण करेंगे।