फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand for designer pichkari and herbal gulal increased on Holi

Sonipat News: होली पर डिजाइनर पिचकारी व हर्बल गुलाल की बढ़ी मांग

Sat, 23 Mar 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Mar 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Demand for designer pichkari and herbal gulal increased on Holi
सोनीपत/गन्नौर। रंगोत्सव का उल्लास लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बाजार भी होली के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आ रहे हैं, जहां रंगों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। दुकानदारों की मानें तो दो-तीन दिन से ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस समय डिजाइनर पिचकारी व हर्बल गुलाल की मांग सबसे अधिक है। बाजार में आई विभिन्न डिजाइन की पिचकारियों व आकर्षक रंग बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न बाजारों में दो-तीन दिन से होली पर्व को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। ग्राहकों को इस बार हर्बल रंग और बच्चों को डिजाइनर पिचकारियां, बम, प्रेशर गन अधिक पसंद आ रही हैं। दुकानदार शैलेंद्र चुघ ने बताया कि डिजाइनर पिचकारियों की कीमत 100 रुपये से लेकर लगभग 1200 रुपये तक है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल भी दाम में किसी तरह का कोई अंतर नहीं आया है। वहीं होली का पर्व नजदीक आते ही बाजार में भीड़ अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

आज भी खुले रहेंगे बाजार
होली पर्व को देखते हुए मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रविवार को भी मार्केट खोलने का निर्णय लिया है। अमूमन रविवार को बाजार में बंदी रहती है, लेकिन होली पर्व होने के कारण शहर के कच्चे क्वार्टर मार्केट, गोहाना रोड मार्केट, गड़मंडी, सेक्टर-14 मार्केट सहित अन्य बाजारों में दुकानें खुली रहेंगी। दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। विभिन्न प्रकार के रंगों व पिचकारियों से दुकानें अटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम बढ़ा रहा परेशानी
गन्नौर के बाजार में बढ़ती भीड़ के कारण रेलवे रोड पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे निपटने के लिए अभी तक नगरपालिका व पुलिस की तरफ से कोई उपाय नहीं किए गए हैं। बाजार में पार्किंग की व्यवस्था न होने की वजह से भी जाम की स्थिति बन रही है। जो वाहन चालकों व राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। सड़कों पर खड़े वाहन, फल-सब्जी बेचने और अन्य सामान की रेहड़ियां लगाने वालों ने भी अतिक्रमण किया हुआ है, लेकिन नगरपालिका व पुलिस प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा लोगों को जाम के रूप में भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed