फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand for arrest in the case of child's death after falling into the drain, protested

Sonipat News: ड्रेन में गिरकर बच्चे की मौत के मामले में गिरफ्तारी की मांग, किया प्रदर्शन

Mon, 05 Aug 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 Aug 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Demand for arrest in the case of child's death after falling into the drain, protested
सोनीपत। दलित पिछड़ा शोषित आवाज मंच के बैनर तले लोगों ने सोमवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। ड्रेन में गिरकर बच्चे की मौत के मामले में ठेकेदार व अन्य की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवारों को 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग को लेकर किया गया।
विज्ञापन


दलित पिछड़ा शोषित आवाज मंच के पदाधिकारी राजीव वर्मा ने बताया कि 30 जुलाई को आदर्श नगर के पास ड्रेन के मैनहोल में गिरकर विवेक (11) की मौत हो गई थी। अगर समय रहते हुए ड्रेन के मैनहोल पर ढक्कन रखे जाते तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। इस हादसे में शामिल ठेकेदार व नगर निगम के कर्मचारियों की जांच की जाए। साथ ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। सरकार को मामले की न्यायिक जांच करानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए अगर सरकार मृतक के परिवार को मुआवजा नहीं देती है और ठेकेदार व निगम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है, तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed