फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Deliberations on strengthening the Congress up to the booth level

Sonipat News: कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर मंथन

Thu, 09 Jul 2026 09:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 09 Jul 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
Deliberations on strengthening the Congress up to the booth level
फोटो : चंडीगढ़ में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त से मिलते शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान व ग्र
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर मंथन, आगामी चुनावों की तैयारी
विज्ञापन




सोनीपत। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए पार्टी ने गतिविधियां तेज की हैं। शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने चंडीगढ़ में प्रदेश प्रभारी संजय दत्त से भेंट की। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया भी उपस्थित थे।




बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। विभिन्न ब्लॉकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी मंथन हुआ। आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर भी चर्चा हुई। पार्टी की कार्यप्रणाली को सक्रिय और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया। कमल दिवान ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से निरंतर संवाद बनाए रखा जाएगा। पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आगामी चुनावों और स्थानीय जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस की तैयारियों के रूप में भी इस बैठक को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed