फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delhi's cheese trader was kidnapped and asked for one million ransom

Sonipat News: दिल्ली के पनीर व्यापारी का अपहरण कर मांगी दस लाख फिरौती

Mon, 10 Jul 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Delhi's cheese trader was kidnapped and asked for one million ransom
फोटो :19: सोनीपत सब्जी मंडी से अपहृत किया गया सलमान खान परिजनों संग।
सोनीपत। सब्जी मंडी में पनीर सप्लाई करने आए दिल्ली के व्यापारी का शनिवार आधी रात को अपहरण कर दस लाख की फिरौती मांगी गई। अपहरण का आरोप सोनीपत के पनीर व्यापारी और उसके तीन-चार साथियों पर लगा। पनीर व्यापारी के पिता ने सिविल लाइन थाना में मुकदमा करवाया है। पुलिस ने व्यापारी को बरामद करने के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के रोहिणी स्थित सेक्टर-17 निवासी शब्बीर अहमद ने बताया कि वह और उनका बेटा सलमान खान पनीर का व्यापार करते हैं। उनका बेटा दिल्ली में पनीर की सप्लाई करता है, जबकि वह सोनीपत में। शनिवार देर रात में वह अपने बेटे के साथ दिल्ली से पनीर सप्लाई के मिले तीन लाख रुपये लेकर सोनीपत की सब्जी मंडी आया था। वहां से उनके बेटे सलमान का सोनीपत मंडी में पनीर का व्यापार करने वाले संदीप गुप्ता ने अपने तीन-चार साथियों के साथ अपहरण कर लिया। पुलिस ने शब्बीर अहमद के बयान पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी बिजेंद्र की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सलमान को बरामद कर लिया है। युवक को पानीपत में ले जाकर मारपीट भी की गई। आरोप है कि अपहरण करने के बाद सलमान के परिवार से रुपयों की मांग की गई थी। पुलिस ने मामले में ऋषि कॉलोनी के संदीप, सुदामा नगर के विकास, कबीरपुर निवासी रिंकू सैनी, मूलरूप से बिहार के जिला सिवान फिलहाल किशनपुरा निवासी रूपेश को पकड़ा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन




पेटीएम से 10 हजार से अधिक निकाले, 10 लाख फिरौती मांगी

शब्बीर का आरोप है कि अपहरण करने के बाद उनके बेटे को पानीपत ले जाया गया था। जहां पर उनके बेटे को बंधक बनाकर पीटा गया। उनके बेटे के पेटीएम से 10 हजार से अधिक रुपये अपने खाते में डलवाए गए। कुछ रुपये उससे छीन लिए गए। रात को उनकी पत्नी को फोन कर धमकी दी कि उनके बेटे का अपहरण कर लिया है। उसे छोड़ने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की गई। वहीं तीन लाख रुपये पीड़ित की कार से ही मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनीर व्यापारी के अपहरण की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जबरन वसूली व षड्यंत्र की धारा जोड़ी गई है। चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ अन्य की संलिप्तता का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। -कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।

फोटो :19: सोनीपत सब्जी मंडी से अपहृत किया गया सलमान खान परिजनों संग।

फोटो :19: सोनीपत सब्जी मंडी से अपहृत किया गया सलमान खान परिजनों संग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed