फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delhi road filled with water, anger among shopkeepers

Sonipat News: दिल्ली मार्ग पर पानी भरा, दुकानदारों में रोष

Mon, 02 Jun 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Delhi road filled with water, anger among shopkeepers
फोटो 13- सोनीपत के खरखौदा के दिल्ली मार्ग पर नाला ओवरफ्लो होने से सड़क पर हुआ दू​षित जलभराव। सं
खरखौदा। बरसात का मौसम नजदीक होने के बावजूद शहर में पानी निकासी की व्यवस्था लचर है। शहर में पानी निकासी व्यवस्था के प्रबंध बारिश से पहले ही विभागों के दावों की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन

विभिन्न सड़कों पर जिस प्रकार हालात बने हैं, ऐसे में बारिश के दौरान सड़काें पर जलभराव होना लाजिमी है। नालों की निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे शहरवासियों का रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली मार्ग पर चौक के पास रविवार को नाला ओवरफ्लो होने से सड़क पर दूषित पानी भरने पर दुकानदारों ने नगरपालिका व जनस्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्था के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार दिलावर, धर्मा, मीनू, सरदार सुखी ने बताया कि शहर में पानी निकासी की विधिवत व्यवस्था नहीं होने से आए दिन किसी न किसी मुख्य सड़क पर दूषित पानी भर जाता है।
यह स्थिति मुख्य मार्गों को लेकर है, जबकि शहर के विभिन्न वार्डों में तो गालियों के अंदर पानी निकासी का और भी बुरा हाल है।
पानी निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करवाने के लिए अधिकारी व प्रशासन बड़े दावे करते हैं, लेकिन कारगर कदम अब तक दिखाई नहीं दे रहे हैं। गर्मी के मौसम में भी शहर की सड़कों पर जलभराव हो रहा है। अधिकारी व कर्मचारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
दुकानदार झेल रहे आर्थिक नुकसान : दुकानदार गुलशन बजाज, नरेश, निखिल, मोनू ने कहा कि दुकानों के आगे पानी भरने से ग्राहक नहीं आ रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।

दुकानदारों ने कहा कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि कुछ दिन में दिल्ली मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। अधिकारी निकासी व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। इससे बारिश के मौसम में लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ेगी। दुकानदारों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed