फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   delhi police's special cell was attacked in Khanpur and the accomplice attacked fatally

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पर खानपुर में किया था गोगी व साथी ने जानलेवा हमला

Sat, 25 Sep 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
delhi police's special cell was attacked in Khanpur and the accomplice attacked fatally
सोनीपत। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगवार का शिकार हुए बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी उर्फ राजू व उसके साथी पर सोनीपत के खानपुर महिला थाने में पांच साल पहले पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। गोगी व उसके साथी रोहित ने दिल्ली की स्पेशल सेल टीम पर खानपुर मेडिकल कॉलेज की रिसेप्शन के पास फायर कर दिया था। उस मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर चुकी है। इतना ही नहीं छह साल पहले पानीपत के समालखा में गिरफ्तारी के बाद पता लगा था कि गोगी ने सोनीपत में अपना ठिकाना बना रखा था। उसके सोनीपत के कई बदमाशों से संबंध थे।
विज्ञापन

रोहिणी कोर्ट में गैंगवार में मारे गए बदमाश अलीपुर निवासी जितेंद्र उर्फ गोगी पर सोनीपत में एक मुकदमा दर्ज था। हालांकि उसके गुर्गों के नाम सोनीपत में कई मामलों में आ चुके हैं। गोगी पर सोनीपत के महिला थाना खानपुर में 7 अक्तूबर, 2016 को मुकदमा दर्ज हुआ था। दिल्ली की स्पेशल सेल के एसआई मनोज कुमार ने तब मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी टीम हत्या के दर्जनों मामलों सहित अन्य केसों में नामजद गोगी को तलाश कर रही थी। इसी दौरान सिंघु बॉर्डर पर गोगी को देखा था। वह वहां से भाग निकला था। पुलिस को इनपुट मिला था कि आरोपी खानपुर मेडिकल कॉलेज में अपने साथी से मिलने आएगा। तब उसे खानपुर में रिसेप्शन के पास पकड़ने का प्रयास किया गया था तो उसके साथी रोहित निवासी मोई ने पुलिस पर फायर कर दिया था। दोनों वहां से भाग निकले थे। उसके बाद एसआई ने पुलिस पर जानलेवा हमला करने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में खानपुर महिला थाना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी कर पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

सोनीपत में ठिकाना बनाकर रहने का लगा था पता
गोगी को छह साल पहले पानीपत के समालखा के गांव हथवाला में पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था। तब उसने पुलिस के सामने खुलासा किया था कि उसका नया ठिकाना सोनीपत के अपेक्स सिटी में है। उसने तब बताया था कि वह दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल पवन, दो गैंगस्टर समेत चार लोगों की हत्या की साजिश रचकर उनकी रेकी कर रहा था। स्पेशल स्टाफ के तत्कालीन प्रभारी छबील सिंह ने तब बताया था कि दिल्ली के नजदीक होने के कारण उसने सोनीपत को चुना था। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोगी ने सोनीपत के संदीप उर्फ काला जठेड़ी, राजू बसौदी, अक्षय पलड़ा से हाथ मिला रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत व गन्नौर कोर्ट में हो चुकीं तीन लोगों की हत्या
रोहिणी कोर्ट में हुई वारदात का पता लगते ही सोनीपत कोर्ट परिसर में चुकीं वारदात लोगों को याद आ गई। सोनीपत कोर्ट परिसर में 18 मार्च को बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा पर जानलेवा हमला हुआ था। उसकी गार्द में नियुक्त सिपाही महेश ने उसे तीन गोलियां मार दी थीं। इससे पहले भी सोनीपत व गन्नौर कोर्ट में तीन लोगों की हत्या हो चुकी है। सोनीपत कोर्ट परिसर में दो लोगों की हत्या की जा चुकी है। वर्ष 2009 में संजय बुटाना कोर्ट परिसर में हत्या के मामले की सुनवाई के लिए आया था। इसी दौरान रंजिश के चलते बुटाना गांव के ही जगबीर ने संजय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद वर्ष 2010 में संजय बुटाना के चाचा ओमप्रकाश की भी कोर्ट परिसर में ही गोली मारकर हत्या की गई थी। वहीं मार्च, 2016 में गन्नौर कोर्ट में बदमाश विकास उर्फ दूधिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed