फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delhi passenger robbed in Amrapali Express, accused arrested

Sonipat News: आम्रपाली एक्सप्रेस में दिल्ली के यात्री से लूट, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Mar 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 18 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Delhi passenger robbed in Amrapali Express, accused arrested
सोनीपत में जीआरपी की तरफ से लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी। संवाद - फोटो : नगर निगम
सोनीपत। आम्रपाली एक्सप्रेस में यात्रियों पर हमला कर तीन युवकों ने नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर वह चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतरकर भाग गए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के गांव पालम निवासी अनिल कुमार ने राजकीय रेलवे पुलिस को बताया कि वह रविवार को अपनी बुआ के बेटे राहुल के साथ आम्रपाली एक्सप्रेस में पानीपत से दिल्ली जा रहा था। वह ट्रेन के दिव्यांग डिब्बे में सवार थे। जब वह सोनीपत स्टेशन पर पहुंचे तो उसमें तीन युवक सवार हो गए। उनमें से एक के हाथ में चापड़ (धारदार हथियार) था। तीनों ने यात्रियों से कहा कि उनके पास जो कुछ भी हो निकाल दो। उन्होंने युवकों का विरोध किया तो चापड़ लिए युवक ने उनके साथ मारपीट की। तीनों ने जबरदस्ती उनके दो हजार रुपये छीन लिए। उनके व उनकी बुआ के बेटे के साथ मारपीट की। बाद में सोनीपत-दिल्ली के बीच ट्रेन की चेन पुलिंग कर तीनों उतर गए। उन्होंने पुरानी दिल्ली में राजकीय रेलवे पुलिस को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद सोनीपत जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए राजकीय रेलवे पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में तिहाड़ कलां निवासी संदीप, सुभाष नगर निवासी निखिल व सेवली निवासी मोहित हैं। पुलिस ने संदीप से एक हजार रुपये व मोहित व निखिल से 500-500 रुपये बरामद किए हैं। साथ ही उनसे वारदात में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed