फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   delhi bjp state president manoj tiwari, legal notice to stadium md

भाजपा सांसद मनोज तिवारी के मामले में स्टेडियम के एमडी की मुश्किलें बढ़ीं, एसडीएम ने भेजा नोटिस

Tue, 26 May 2020 12:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर(सोनीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर(सोनीपत) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
delhi bjp state president manoj tiwari, legal notice to stadium md
मनोज तिवारी - फोटो : PTI
शेखपुरा के यूनिक स्टेडियम में रविवार को दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी के मैच खेलने आने के मामले में एसडीएम स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने स्टेडियम के एमडी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। क्योंकि वहां मनोज तिवारी के साथ मैच खेलते हुए लॉकडाउन का उल्लंघन किया गया और खेल स्टेडियम के लिए जारी किए गए नियमों का पालन नहीं किया गया था।
विज्ञापन


एसडीएम स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने नोटिस में कहा है कि क्रिकेट मैच के आयोजन की स्वीकृति किस अधिकारी द्वारा प्रदान की गई है। साथ ही यह भी जवाब मांगा गया कि क्रिकेट खेलने से पहले स्टेडियम को सैनिटाइज करवाया गया था या नहीं। स्टेडियम में मैच के दौरान शारीरिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा गया। वहां अधिकतर खिलाड़ियों ने मास्क भी नहीं लगा रखे था। इसका जवाब स्टेडियम एमडी सनथ जैन को 24 घंटे के अंदर स्वयं उपस्थित होकर देना होगा।
विज्ञापन


साथ ही एसडीएम स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने निर्देश भी दिए हैं कि यदि वह सबूतों के साथ उपस्थित नहीं हुए तो मैच व समारोह में शामिल सभी लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस तरह से स्टेडियम के एमडी के साथ ही भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के लिए भी परेशानी बढ़ती दिख रही है। अगर एमडी ऐसे सबूत नहीं दिखा सके, जिससे लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं होने के साथ ही नियमों का पालन किए जाने की बात साबित नहीं हो सकी तो उन सभी पर मुकदमा दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed