फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delhi became the champion of the 11th Senior National Kurash Competition

11वीं सीनियर नेशनल कुराश प्रतियोगिता का चैंपियन बना दिल्ली

Mon, 21 Feb 2022 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Delhi became the champion of the 11th Senior National Kurash Competition
सोनीपत। साउथ प्वाइंट इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही 11वीं सीनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के अंत में दिल्ली की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। पुरुष वर्ग में राजस्थान प्रथम रनरअप व जम्मू-कश्मीर को द्वितीय रनरअप के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता के समापन पर पहले चार स्थानों पर रहे विजेता खिलाड़ियों को बतौर मुख्यातिथि पहुंचे कुराश एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश टाइटलर, विशिष्ट अतिथि ऑल इंडिया अध्यक्ष रमेश पोपली व साउथ प्वाइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 22 राज्यों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। समापन समारोह में कुराश एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश टाइटलर ने साउथ प्वाइंट इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में कॉलेज प्रबंधन की तैयारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप में प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों ने बेहतर खेल दिखाया है। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

साउथ प्वाइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान साउथ प्वाइंट ग्रुप के वाइस चेयरमैन रोहित खत्री, मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा, कार्यकारी अधिकारी डॉ. ममता सचदेवा के अलावा कुराश एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे परिणाम
महिला वर्ग
48 किलोग्राम भारवर्ग
पदक विजेता राज्य
स्वर्ण मालाप्रभा कर्नाटक
रजत टीना पंजाब
कांस्य राखी दिल्ली
कांस्य आरती ठाकुर हिमाचल प्रदेश
--
52 किलोग्राम भारवर्ग
स्वर्ण स्वेता दिल्ली
रजत नविका उत्तर प्रदेश
कांस्य मुस्कान दिल्ली
कांस्य प्रिया छत्तीसगढ़
--
57 किलोग्राम भारवर्ग
स्वर्ण अंशिका दिल्ली
रजत आकांक्षा छत्तीसगढ़
कांस्य पिंकी राजस्थान
कांस्य पलक उत्तर प्रदेश
--
63 किलोग्राम भारवर्ग
स्वर्ण नेहा हरियाणा
रजत दिव्या छत्तीसगढ़
कांस्य श्रद्धा छत्तीसगढ़
कांस्य प्राची दिल्ली
--
70 किलोग्राम भारवर्ग
स्वर्ण खुशी दिल्ली
रजत तेजस्विनी छत्तीसगढ़
कांस्य प्रिया पंजाब
कांस्य दर्शनी तमिलनाडु
--
78 किलोग्राम भारवर्ग
स्वर्ण हिमांशी दिल्ली
रजत रिपना देवी हिमाचल प्रदेश
कांस्य मदुरा कर्नाटक
कांस्य अनमोल पंजाब
--
87 किलोग्राम भारवर्ग
स्वर्ण विनिथा देवी दिल्ली
रजत राशिका हिमाचल प्रदेश
कांस्य प्रीती राजस्थान
कांस्य विश्वा पांडे गुजरात
--
87 किलोग्राम भारवर्ग से अधिक
स्वर्ण स्वाती राजस्थान
रजत पूनम चोपड़ा हरियाणा
कांस्य जया उत्तर प्रदेश
कांस्य नीलम गेरेवाल हरियाणा
--
पुरुष वर्ग
56 किलोग्राम भारवर्ग
पदक विजेता राज्य
स्वर्ण कुणाल दिल्ली
रजत सौरव पंजाब
कांस्य सौरभ राजस्थान
कांस्य दिनेश कुमार झारखंड
--
60 किलोग्राम भारवर्ग
स्वर्ण मोहम्मद इकबाल दिल्ली
रजत मुजीबर तमिलनाडु
कांस्य जशनदीप पंजाब
कांस्य अर्जुन उत्तराखंड
--
66 किलोग्राम भारवर्ग
स्वर्ण सुधीर कुमार हरियाणा
रजत विशाल महात्रे महाराष्ट्र
कांस्य नीरज राजस्थान
कांस्य अभिषेक चंडीगढ़
--
73 किलोग्राम भारवर्ग
स्वर्ण राहुल छत्तीसगढ़
रजत नवनीत दिल्ली
कांस्य विनय दमन एंड दीव
कांस्य लक्षित हरियाणा
--
81 किलोग्राम भारवर्ग
स्वर्ण कुणाल हरियाणा
रजत आदित्य महाराष्ट्र
कांस्य मनजिंदर दिल्ली
कांस्य योगेंद्र साहू चंडीगढ़
--
90 किलोग्राम भारवर्ग
स्वर्ण दिनेश शर्मा जम्मू एंड कश्मीर
रजत अमनदीप पंजाब
कांस्य लविश राजस्थान
कांस्य राहुल हरियाणा
--
100 किलोग्राम भारवर्ग
स्वर्ण उज्ज्वल जम्मू एंड कश्मीर
रजत रीतिक गोस्वामी दिल्ली
कांस्य जाशीन कौशिक हिमाचल प्रदेश
कांस्य राजेंद्र सिंह राजस्थान
--
100 किलोग्राम भारवर्ग से अधिक
स्वर्ण गुरजिंदर राजस्थान
रजत ध्यान सिंह राजस्थान
कांस्य विकास हिमाचल प्रदेश
कांस्य शशांक छत्तीसगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed