{"_id":"678fffa1006568fcac02e685","slug":"degrees-awarded-to-220-students-in-the-fourth-convocation-sonipat-news-c-197-1-snp1001-131166-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चौथे दीक्षांत समारोह में 220 विद्यार्थियों को प्रदान की डिग्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चौथे दीक्षांत समारोह में 220 विद्यार्थियों को प्रदान की डिग्रियां
Wed, 22 Jan 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो 29- सोनीपत के राई स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिक
सोनीपत। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन ने सोनीपत कैंपस में अपने चौथे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ब्रिक्स सीसीआई) के वाइस चेयरमैन समीप शास्त्री ने बतौर मुख्यातिथि 220 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की। विवि ने रचनात्मक क्षेत्र की तीन हस्तियों को मानद डाक्टरेट उपाधि से भी सम्मानित किया। इनमें आधुनिक शिल्पकार केएस राधाकृष्णन, एके एंथ्रोपोलॉजिकल फिल्म निर्माता बप्पा रे और दूरदृष्टा आर्किटेक्ट एवं शिक्षक अशोक बी. लाल शामिल हैं।
केएस राधाकृष्णन ने मैया और मुसुई जैसी प्रमुख हस्तियों के लिए काम किया है, वहीं बप्पा रे ने भारत की ग्रामीण और आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए पुरस्कृत वृत्तचित्रों का निर्माण कर वैश्विक स्तर पर यूनेस्को में ख्याति प्राप्त की। शिक्षक अशोक बी. लाल को निम्न कार्बन उत्सर्जन व किफायती आवास के लिए वकालत करने और अपनी अनूठी परियोजनाओं के लिए जाना जाता है। इन हस्तियों ने अपने क्षेत्रों को नए सिरे से परिभाषित करते हुए कला, फिल्म और वास्तुशिल्प में समृद्ध विरासत छोड़ी है।
विवि के कुलपति डाॅ. संजय गुप्ता ने कहा कि हम 2024 के स्नातक वर्ग की शानदार उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं। आज 220 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई। हमें उम्मीद है कि विद्यार्थी, पेशेवर और नीति निर्माता, सार्थक परिवर्तन के लिए डिजाइन और कला को टूल के तौर पर इस्तेमाल करने की संभावना तलाशेंगे।