Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   defeating Shiv Academy 22-16 in the final

Sonipat News: कोहला कबड्डी अकादमी बनी चैंपियन, फाइनल में शिव अकादमी को 22-16 से हराया

Fri, 20 Nov 2026 07:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
defeating Shiv Academy 22-16 in the final
फोटो - कोहला गांव में विजेता खिलाड़ियों के साथ विधायक इंदुराज नरवाल। स्रोत - प्रवक्ता
-आनंद बांगड़ के जन्मदिवस पर आयोजित हुई नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

-अर्जुन अवार्डी दीपक निवास हुड्डा व विधायक इंदुराज नरवाल ने विजेताओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गांव कोहला में आनंद बांगड़ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 58 किलोग्राम भारवर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। रोमांचक फाइनल मुकाबले में कोहला कबड्डी अकादमी की टीम ने शिव अकादमी, बड़वासनी को 22-16 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में कोहला गांव की टीम प्रथम, शिव अकादमी बड़वासनी की टीम द्वितीय और रिंढाणा गांव की टीम तृतीय स्थान पर रही। विजेता खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्डी एवं अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक निवास हुड्डा, विधायक इंदुराज नरवाल और कोच ज्योति चहल ने सम्मानित किया। विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि खेल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। खेलों के माध्यम से युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कबड्डी मैट के लिए टीन शेड बनवाने की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने कबड्डी मैट रखने के लिए टीन शेड बनवाने की मांग रखी। इस पर विधायक इंदुराज नरवाल ने टीन शेड तैयार करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं के विस्तार से गांव के खिलाड़ियों को अभ्यास करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने की शिरकत
इस अवसर पर संदीप बांगड़, रोहताश बांगड़, राजेंद्र सांगवान, अधिवक्ता मीना नरवाल, बलजीत सांगवान, कपूर बांगड़ और मौसमी सहित अनेक ग्रामीण व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed