फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   death sentence convict sentenced to 7 years

युवक पर जानलेवा हमला करने के दोषी को सात साल कैद

Wed, 22 Jan 2020 07:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
death sentence convict sentenced to 7 years
सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश गुप्ता की अदालत ने युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में सुनवाई करते हुए एक आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को सात साल कैद व 10000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर छह माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

विदित रहे कि गांव जुआं निवासी दीपक ने 21 नवंबर, 2018 को मोहाना थाना पुलिस को बताया था कि उसका भाई प्रदीप गांव के कुएं पर बैठा हुआ था। उस दिन शाम के समय गांव का विकास उर्फ शिपू अपने दो साथियों के साथ आया था। उन्होंने आते ही उसके भाई पर चाकू से हमला कर दिया था। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। घायल अवस्था में प्रदीप को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में भर्ती करवाया गया था। दीपक के बयान पर मोहाना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में चिकित्सक की राय पर इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू किया था। जिनमें दो के नाबालिग होने पर उनका मामला जुवेनाइल कोर्ट में चला गया।
विज्ञापन

बुधवार को मामले में सुनवाई करते हुए एएसजे राजेश गुप्ता की अदालत ने विकास उर्फ शिपू को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को भादसं की धारा 307 में सात साल कैद व 10000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं धारा 324 व 34 में दो साल कैद तथा धारा 506 में दो साल कैद की सजा सुनाई हैं। सभी सजा एक साथ चलेंगी। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed