{"_id":"65a01e0f0f87b60c59061fc9","slug":"death-of-newly-married-woman-in-suspicious-condition-allegation-of-dowry-murder-sonipat-news-c-197-1-snp1003-12243-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
Thu, 11 Jan 2024 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 11 Jan 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गढ़ी सिसाना स्थित घर में नव विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में फंदा लगाने से मौत हो गई। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
गांव बिचपड़ी निवासी रामपाल ने बताया कि उनकी बेटी सिमरन (20) की शादी 3 दिसंबर, 2023 को गांव गढ़ी सिसाना निवासी दीपक के साथ की थी। शादी के बाद से सिमरन के ससुराल वाले उन्हें दहेज को लेकर ताने दे रहे थे। वह उन्हें बताती थी कि उसे ताने देने के साथ ही दहेज में बाइक नहीं दिए जाने पर प्रताड़ित किया रहा है। बुधवार को उन्होंने अपनी बेटी का हालचाल पूछने के लिए फोन किया तो उसके ससुराल वालों ने उन्हें गढ़ी सिसाना आने की बात कही। वहां पहुंचने पर उन्होंने बेटी का शव तख्त पर पड़ा पाया। रामपाल का आरोप है कि ससुराल पक्ष के तानों से तंग आकर उसकी बेटी ने आत्महत्या की है।