फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Death of a woman injured by ax attack, also added a section of murder against her husband

कुल्हाड़ी के हमले से घायल महिला की मौत, पति के खिलाफ हत्या की धारा भी जोड़ी

Thu, 20 Jan 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Death of a woman injured by ax attack, also added a section of murder against her husband
खरखौदा। गांव मंडोरा में सिर पर कुल्हाड़ी मारने से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में महिला के आरोपी पति के खिलाफ हत्या की धारा भी जोड़ दी है। पुलिस आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

दिल्ली के नरेला स्थित गौतम कॉलोनी निवासी प्रमोद ने एक सप्ताह पहले पुलिस को बताया था कि उसकी बहन ममता की शादी करीब 25 वर्ष पहले मंडोरा निवासी विरेंद्र के साथ की गई थी, जिसके तीन बच्चे हैं। उसका बहनोई विरेंद्र अक्सर उसकी बहन ममता के साथ मारपीट करता था। उन्होंने बहुत बार समझाया भी और ऐसा करने से मना किया लेकिन वह नहीं माना। शुक्रवार को उसके भांजे ने फोन कर बताया था कि उसके पिता ने मां को सिर पर चोट मारकर घायल कर दिया है। वह अस्पताल में पहुंचे थे जहां उसकी बहन ने होश में आने के बाद बताया था कि विरेंद्र ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल किया है। गंभीर हालत होने के चलते उन्होंने अपनी बहन को सोनीपत के निजी हास्पिटल में भर्ती करवाया था, लेकिन ममता को बचाया नहीं जा सका। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन

वर्जन
पति के हमले से घायल महिला की मौत होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर उससे वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद किया जा चुका है। अब मामले में हत्या की धारा जोड़कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed