फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Deadly attack on cousins, one's condition is critical

चचेरे भाइयों पर किया जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर

Fri, 05 Aug 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on cousins, one's condition is critical
गन्नौर। पुरखास राठी गांव में चचेरे भाइयों ने गांव के दो युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

गांव पुरखास राठी निवासी रवि ने बताया कि 30 जुलाई की रात करीब 8 बजे वह अपने ताऊ के लड़के मंदीप के साथ खेत से आ रहा था। गांव के अड्डे के पास राहुल व विजय बाइक पर मिले और कहा कि उनके खेत के स्टार्टर में कुछ कमी है। वह स्टार्टर को ठीक करने खेत में चले गए। जहां उन्होंने दोनों को शराब पिला दी। जिससे मंदीप का सिर चकराने लगा। जब उसने राहुल व विजय से पूछा कि मंदीप को शराब में क्या मिलाकर पिलाया है तो इतना कहते ही उन्होंने उसकी पिटाई कर उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उन्होंने मंदीप को भी पीटना शुरू कर दिया व उसका पर्स छीन लिया। वह किसी तरह वहां से भागा और मंदीप के बड़े भाई दीपक को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन वहां मंदीप नहीं मिला। मंदीप की टी शर्ट खून से लथपथ पड़ी थी। दीपक ने डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। डायल 112 की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और गन्नौर थाना पुलिस को सूचित किया। वे मंदीप को ढूंढते हुए गांव में गुलिया चौपाल के पास पहुंचे तो मंदीप गली में पड़ा मिला। जब वे मंदीप को उठाने लगे तो राहुल व विजय ने उन पर कस्सी से हमला कर दिया। उन्होंने डायल 112 पर फोन किया तो दोनों युवक वहां से भाग गए। पुलिस के आने पर मंदीप को अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने रवि की शिकायत पर राहुल व विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed