{"_id":"6425db23b719a0505f092bf4","slug":"deadly-attack-on-a-young-man-who-came-to-take-his-brothers-exam-sonipat-news-c-17-1-108916-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भाई को परीक्षा दिलाने आए युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भाई को परीक्षा दिलाने आए युवक पर जानलेवा हमला
Fri, 31 Mar 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राठधना रोड स्थित रामजस स्कूल के बाहर युवक पर करीब 20 लोगों हमला कर दिया। युवक अपने भाई को परीक्षा दिलवाने गन्नौर से सोनीपत आया था। युवक को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गन्नौर के खेड़ी रोड गांधी नगर निवासी विजय ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह 29 मार्च को अपने छोटे भाई को परीक्षा दिलाने सोनीपत के राठधना रोड स्थित रामजस स्कूल में आया था। उनके साथ उनका दोस्त गन्नौर गांव निवासी आर्यन व सागर, गढ़ी झझारा रोड निवासी अंकुश भी आए थे। विजय ने बताया कि 28 मार्च को उसके दोस्त आर्यन के साथ गन्नौर में जतिन की कहासुनी हो गई थी। उसके बाद झगड़ा हो गया था। उसकी रंजिश में जतिन अपने साथी राहुल व करीब 15-20 अन्य युवकों के साथ रामजस स्कूल के बाहर आ गया और उनके साथ झगड़ा करने लगे। इसी बीच उन पर सरिया व डंडों से हमला कर दिया। जिससे विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में लोगों के आने पर हमलावर धमकी देकर भाग गए। घायल विजय को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल को 11 चोट मारी गई है। विजय को वहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने विजय के बयान पर जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।