फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body of young man murdered and thrown away, sensitive organs cut off, burn marks found on body

Sonipat News: युवक की हत्या कर फेंका शव, संवेदनशील अंग काटा, शरीर पर मिले जले के निशान

Tue, 13 Feb 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man murdered and thrown away, sensitive organs cut off, burn marks found on body
प्रदीप का फाइल फोटो।
गन्नौर (सोनीपत)। गन्नौर के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में तेजधार हथियार से युवक की हत्या कर दी गई। सोमवार को युवक का शव औद्योगिक क्षेत्र फेज दो की खाली पड़ी जमीन में मिला। युवक का संवेदनशील अंग काटा गया है। गर्दन पर भी तेजधार हथियार और जलाने के भी निशान मिले हैं। बड़ी औद्योगिक थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के गांव खरेहना निवासी प्रदीप (20) फिलहाल गांव बड़ी में अपने मामा धर्मपाल के साथ किराये के मकान में रहता था। प्रदीप के पिता शिवकुमार ने बताया कि उनका बेटा करीब चार महीने से समालखा स्थित फैक्टरी में काम करता था। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे उनके साले धर्मपाल ने प्रदीप की हत्या की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उसके बेटे की हत्या के बाद उसे जलाने का भी प्रयास किया गया है। उन्होंने अज्ञात पर उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पहचान मिटाने का किया गया प्रयास

आशंका है कि हत्या के बाद आरोपियों ने प्रदीप की पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया है। प्रदीप के कंधे व दूसरे हिस्से पर जले हुए के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर एफएसएल टीम के साथ पहुंची डाॅग स्क्वाॅड ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार बहन भाइयों में बड़ा था प्रदीप

मजदूरी कर जीवनयापन करने वाले शिवकुमार ने बताया कि प्रदीप चार बहन-भाइयो में सबसे बड़ा था। वह आठवीं पास कर पैसे कमाने के लिए गन्नौर में अपने मामा के पास आया था। प्रदीप का सपना था कि पैसे कमा कर अपने बहन-भाइयों को अच्छी शिक्षा दिलाएगा ताकि वह पढ़-लिखकर कामयाब हो सकें। इसके लिए वह दिन रात मेहनत कर रहा था।

पहले भी मिल चुका है अधजला शव

बडी औद्योगिक क्षेत्र फेज दो की खाली जमीन पर पहले भी अधजला शव मिला चुका है। 10 नवंबर 2022 को युवक का अधजला शव मिला था। तेजधार हथियार से हत्या कर पहचान छिपाने के लिए शव पर कूड़ा डाल कर जलाया गया था। एक साल से अधिक समय बीतने के बावजूद पुलिस पहचान नहीं कर पाई है।


वर्जन
शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत भिजवाया गया है। युवक के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान करने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
महेश कुमार, प्रभारी, बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed