{"_id":"669bede6da203c0e750bcba0","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-canal-sonipat-news-c-197-1-snp1008-121673-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नहर में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नहर में मिला युवक का शव
Sat, 20 Jul 2024 10:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव ककरोई के पास नहर में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर जांच करते हुए युवक की पहचान का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। सदर थाना प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मृतक के शरीर पर कपड़े व पैरों में जूते मिले हैं। आसपास के थानों सहित पानीपत पुलिस मामले की जानकारी दी गई है, ताकि युवक की शिनाख्त की जा सके।
विज्ञापन