फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body of student found hanging in Sonipat, deceased student of BPS Women Medical College

Sonipat: छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, BPS महिला मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट है मृतका, हिसार की रहने वाली मनीषा

Sat, 10 Feb 2024 11:16 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 10 Feb 2024 11:16 AM IST
सार

सोनीपत में एमबीबीएस-एमडी प्रथम वर्ष की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला है। जानकारी के अनुसार मृतका हिसार के सातरोड की रहने वाली  बताई जा रही है, जो भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में पढ़ती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Dead body of student found hanging in Sonipat, deceased student of BPS Women Medical College
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गोहाना के खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस एमडी प्रथम वर्ष की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


हिसार के सातरोड की रहने वाली मनीषा (24) भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस एमडी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में बने कमरे में अकेली रहती थी। शनिवार सुबह मनीषा का शव कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिला। छात्रा का शव फंदे पर लटका मिलने की सूचना से विवि में हडक़ंप मच गया। मामले से खानपुर महिला थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed