फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body of priest found hanging in Sonipat room, incident took place in Khatu Shyam Temple of village Nakloi

Sonipat: कमरे में फंदे पर लटका मिला पुजारी का शव, गांव नकलोई के खाटू श्याम मंदिर में हुई घटना

Wed, 13 Dec 2023 02:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 13 Dec 2023 02:43 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया कि पुजारी आकाश मिश्रा ने मंगलवार शाम को मंदिर में पूजा पाठ व आरती की थी। उसके बाद वह परिसर में नीचे स्थित अपने कमरे में जाने के बजाय वह पहली मंजिल पर बने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद श्रद्धालु ऊपर बने कमरे में गए तो पुजारी आकाश मिश्रा का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया।

विज्ञापन
Dead body of priest found hanging in Sonipat room, incident took place in Khatu Shyam Temple of village Nakloi
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गांव नकलोई स्थित खाटू श्याम मंदिर के पुजारी का शव पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर लटका मिला है। श्रद्धालुओं ने शव को फंदे पर लटका देख पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन



मूलरूप से मध्यप्रदेश के जिला सतना के गांव बीरसिंहपुर निवासी आकाश मिश्रा (20) करीब नौ माह से गांव नकलोई स्थित खाटू श्याम मंदिर में पुजारी थे। वह डेढ़ साल पहले मध्यप्रदेश से सोनीपत आए थे। इससे पहले वह सोनीपत स्थित सांई मंदिर में पुजारी थे। अब खाटू श्याम मंदिर में पूजा पाठ करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि पुजारी आकाश मिश्रा ने मंगलवार शाम को मंदिर में पूजा पाठ व आरती की थी।
विज्ञापन


उसके बाद वह परिसर में नीचे स्थित अपने कमरे में जाने के बजाय वह पहली मंजिल पर बने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद श्रद्धालु ऊपर बने कमरे में गए तो पुजारी आकाश मिश्रा का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया। उन्होंने मामले से ग्रामीणों को अवगत कराने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुजारी के परिजन सतीश मिश्रा ने बताया कि आत्महत्या के बारे में पुलिस ने जानकारी दी है। उनकी 25 नवंबर को आकाश से बात हुई थी और उन्होंने किसी तरह की परेशानी के बारे में कोई जिक्र नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
मामले क जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि गांव नकलोई से सूचना मिली थी कि गांव में स्थित खाटू श्याम मंदिर में पुजारी का शव फंदे पर लटका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed