फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body of married woman found hanging

Sonipat News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 06 Jun 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Jun 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging
राई (सोनीपत)। गांव सेरसा में किराए पर रह रही विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला है। महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव जोखमपुर निवासी अजय अपने परिवार के साथ गांव सेरसा में किराये के मकान में रहते हैं। उनके साथ पत्नी प्रियंका (26) व उनकी दो बेटियां भी रहती हैं। प्रियंका ने बुधवार रात को अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पति अजय ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रियंका कई दिन से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी के चलते उसने जान दी है। पुलिस ने मामले में निवारक कार्रवाई की है।
विज्ञापन


दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया

परिजनों के अनुसार प्रियंका के पास दो बेटियां है। जिसमें बड़ी बेटी छह साल की और छोटी दो साल की है। प्रियंका की मौत से बेटियों के सिर से मां का साया सदा के लिए उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

विवाहिता के फंदा लगाकर जान देने की जानकारी मिली थी। परिजनों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

मंदीप मलिक, जांच अधिकारी, कुंडली थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed