{"_id":"6a1474af0491cf43400ed739","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-bushes-suspected-to-be-due-to-drug-abuse-sonipat-news-c-197-1-snp1001-154536-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: झाड़ियों में मिला युवक का शव, नशे से मौत का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: झाड़ियों में मिला युवक का शव, नशे से मौत का शक
Mon, 25 May 2026 09:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 25 May 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। सेक्टर-7 क्षेत्र में रोहतक रोड के पास सोमवार को झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। शव गड्ढे के पास पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत नशे के कारण होने की आशंका जताई जा रही है।
आसपास के लोगों ने झाड़ियों के बीच युवक को मृत देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान युवक के हाथ पर सिरिंज के निशान मिले। इससे आशंका बताई जा रही है कि उसने कोई नशीला पदार्थ लिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। युवक के एक हाथ पर कुलदीप लिखा गया है। पुलिस इसी आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।