फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body of a young woman found hanging in the same room under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में एक ही कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक-युवती का शव

Thu, 05 May 2022 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young woman found hanging in the same room under suspicious circumstances
मुरथल। गांव कुराड़ में किराये पर रहने वाले युवक-युवती के शव फंदे पर लटके मिले। दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वह यहां पर नौ महीने से किराये के अलग-अलग कमरों में रह रहे थे। युवक युवती के राजमिस्त्री पिता के पास मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस युवक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गांव पन्ना गढ़ के रहने वाले मुन्नीलाल राजमिस्त्री है। वह ठेका लेकर भवनों का निर्माण करते हैं और गांव कुराड़ में किराये के मकान में रहते हैं। उनके गांव का युवक बाबू भी उनके पास ही मजदूरी का काम करता था और कुराड़ गांव में पड़ोस में ही किराये पर कमरा लेकर रहता था। तीन दिन से बाबू (21) तबीयत खराब होने की बात कहकर काम पर नहीं जा रहा था। वीरवार को मुन्नीलाल का परिवार गांव के रोहताश के मकान पर काम कर रहा था। उनकी 19 वर्षीय बेटी ज्योति मकान में थी। मुन्नीलाल दोपहर को खाना खाने कमरे पर आया तो आवाज देने पर ज्योति ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मकान के एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया। दरवाजा तोड़कर देखा तो ज्योति और बाबू दोनों के शव कमरे में थे। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। मध्य प्रदेश के गांव में दोनों के मकान आसपास है। दोनों गांव के रिश्ते से भाई-बहन थे। पुलिस ने शवों को सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। युवक के परिजनों को मध्य प्रदेश में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

वर्जन
कमरे में मिले युवक-युवती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। युवती का परिवार कुराड़ में ही है। उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसके परिवार के लोग शुक्रवार दोपहर तक आएंगे। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल
..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed