{"_id":"6543f08901ef9bd2f103b964","slug":"dead-body-of-a-person-found-hanging-from-a-tree-in-a-field-sonipat-news-c-197-1-snp1002-8813-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव
Fri, 03 Nov 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो :19: सोनीपत के गोहाना स्थित गांव हसनगढ़ के खेत में फंदे पर शव लटका मिलने के बाद एकत्रित ग्
गोहाना। गांव हसनगढ़ के खेत में एक व्यक्ति का शव पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना शहर थाना पुलिस दी। व्यक्ति की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के गांव सहोर का रहने वाला है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी और शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
वीरवार को गांव हसनगढ़ के ग्रामीण जब खेत में काम करने गए तो एक पेड़ पर शव लटका दिखाई दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा तो उसकी जेब से आधार कार्ड और एक डायरी मिली। मृतक की पहचान शाहजहांपुर के गांव सहोर निवासी अजय पाल (47) के रूप में हुई। पुलिस ने डायरी में लिखे नंबरों पर फोन कर अजय पाल की मृत्यु की सूचना दी। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। शहर थाना गोहाना के प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।