फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   dead body found, women and men, canal

बेटे की हत्यारोपी महिला व पानीपत से लापता व्यक्ति के शव खुबडू झाल में मिले

Mon, 21 Jun 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
dead body found, women and men, canal
गन्नौर। गांव खुबडू झाल से पुलिस ने शनिवार देर रात महिला और व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस जांच में महिला की शनाख्त कुरुक्षेत्र के गांव बोडी की रहने वाली मीनू के रूप में हुई। मीनू पर अपने बेटे की हत्या का आरोप है और उसके खिलाफ करनाल के सदर थाना में मुकदमा दर्ज था। वह फिलहाल अपनी रिश्तेदारी में पानीपत आने के बाद गायब हो गई थी। वहीं व्यक्ति की पहचान पानीपत की एकता कालोनी के पवन के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के शव पानीपत पुलिस को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

गन्नौर थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात को खुबडू झाल से दो शव मिले थे। जिनमें एक व्यक्ति व दूसरा महिला का शव था। पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर जांच की तो रात को ही व्यक्ति की पहचान हो गई थी। उसकी पहचान एकता कालोनी, पानीपत के पवन के रूप में हुई। उसकी गुमशुदगी का मुकदमा पानीपत थाना में दर्ज था। रात को ही पानीपत पुलिस उसके शव को लेकर चली गई। वहीं महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी थी। महिला के शव की पहचान रविवार को हुई और वह मूलरूप से कुरुक्षेत्र के गांव बोडी की रहने वाली मीनू है। वह फिलहाल करनाल के गांव कुटेल में मायके में रह रही थी। उसके शव को पानीपत के मतलौडा थाना की बोहली चौकी पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

महिला पर सदर करनाल में हत्या का मुकदमा दर्ज
महिला मीनू के खिलाफ सदर करनाल थाना में 10 जून को उसके पति सन्नी ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने आरोप लगा रखा था कि उसकी पत्नी ने उसे पहले ही नाश करने की धमकी दे रखी थी। जिसके चलते उसकी पत्नी 1 जून को बेटे यश को दवाई दिलाने के नाम पर घर से लेकर गई थी और करण लेक में छलांग लगा दी। जिसमें बेटे की मौत हो गई और मीनू को लोगों ने बचा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिठाला में दवाई लेने आई तो हुई गायब
मीनू के पिता गांव कुटेल निवासी चरण सिंह ने 19 जून की देर रात मतलौडा थाना की बोहली चौकी में मुकदमा दर्ज कराया कि वह दो साल से मानसिक रूप से बीमार बेटी मीनू को लेकर 18 जून को सिठाला गांव में आश्रम में आया था। यहां उसकी रिश्तेदारी है। जिसके चलते दोनों पिता-बेटी यहीं रुक गए थे। रात को वह गायब हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब उसका शव ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed