फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   dead body found, case file, dowry

घर के अंदर फंदे पर लटका मिला एसडीओ की पत्नी का शव, दहेज हत्या का मुकदमा

Mon, 12 Oct 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
dead body found, case file, dowry
गन्नौर। शहर की अर्जुनपुरी कालोनी में विवाहिता का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला है। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सूचना के बाद थाना गन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला का पति पानीपत रिफाइनरी में एसडीओ के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने विवाहिता के पिता के बयान पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पानीपत के मतलौडा के सरपंच अशोक की बेटी नीरज की शादी वर्ष 2018 में गांव पांची जाटान फिलहाल गन्नौर की अर्जुनपुरी कालोनी निवासी शिवभारत से हुई थी। शिवभारत पानीपत रिफाइनरी में बतौर एसडीओ कार्यरत है। शनिवार की देर रात नीरज का शव घर में फंदे पर लटका मिला। ससुराल वालों ने मामले की सूचना थाना गन्नौर पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे और सुसराल पक्ष पर उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। अब उसका शव फंदे पर लटका मिला है। मामले में जांच अधिकारी एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता मतलौडा गांव के सरपंच अशोक के बयान पर पति शिवभारत, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद सहित सुसराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed