फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body found after killing a young man in Rohana Minor, hands and feet tied

रोहणा माइनर में युवक की हत्या कर फेंका गया शव बरामद, हाथ-पैर बंधे मिले

Fri, 25 Jun 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body found after killing a young man in Rohana Minor, hands and feet tied
खरखौदा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रोहणा माइनर में हत्या कर फेंका गया युवक का शव मिला है। युवक के हाथ-पैर बंधे मिले हैं। खेत में सिंचाई करने जा रहे किसान ने माइनर में शव पड़ा देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त का प्रयास किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

गांव झरोठ निवासी सतीश का कहना है कि वह बुधवार रात करीब नौ बजे अपने खेत में सिंचाई के लिए गया था। बीच रास्ते में रोहणा माइनर में खरखौदा के पास उसे एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो युवक के हाथ-पैर बंधे मिले। युवक की हत्या कर शव को फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

अंग्रेजी में आर रोहिल्ला लिखा है युवक के हाथ पर
जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की उम्र 27-28 वर्ष है। उसने पीले रंग की कमीज व नीले रंग की लोअर पहन रखा है। युवक के हाथ पर अंग्रेजी में आर रोहिल्ला भी लिखा हुआ है। पुलिस ने हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के थानों में भी युवक के लापता होने की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को शनाख्त के लिए शवगृह में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
युवक के हाथों को पतली रस्सी से बांधा गया था। उसके पैरों को पॉलिथीन की रस्सी बनाकर बांधा हुआ था। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

वर्जन
युवक का शव माइनर में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा। शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। शनाख्त के लिए प्रयास जारी हैं।
- विवेक मलिक, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed