फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   dcrust became champion in football, handball, and chess cmopetitions

फुटबॉल, बैडमिंटन व शतरंज स्पर्धा में चैंपियन बना डीसीआरयूएसटी

Fri, 10 Dec 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
dcrust became champion in football, handball, and chess cmopetitions
मुरथल विवि में इंटर कॉलेज प्रतिस्पर्धा में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में लगातार दूसरे दिन वीरवार को इंटर कॉलेज प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। अधिकतर प्रतिस्पर्धाओं में विवि की कैंपस की टीम छाई रही। चार में से तीन स्पर्धाओं में कैंपस की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र हुड्डा ने कहा कि पुरुषों की इंटर कॉलेज फुटबॉल स्पर्धा में फाइनल मुकाबला कैंपस की टीम व डीसीएस गोहाना की टीम के बीच हुई। इसमें कैंपस की टीम ने डीसीएस गोहाना की टीम को पराजित कर विजेता बनी। प्रतियोगिता में डीसीएस गोहाना की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि गेटवे इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम तीसरे व हिंदू इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन

बैडमिंटन स्पर्धा में फाइनल मुकाबला कैंपस की टीम व आईआईटीएम की टीम के बीच खेला गया। इसमें विवि की कैंपस की टीम प्रथम रही, जबकि आईआईटीएम मुरथल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हिंदू इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम तृतीय स्थान पर रही। शतरंज स्पर्धा में फाइनल मुकाबला कैंपस की टीम व आईआईटीएम की टीम के बीच खेला गया। इसमें कैंपस की टीम प्रथम रही और आईआईटीएम की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जीआईईटी की टीम ने तृतीय व हिंदू कॉलेज ऑफ आर्किटेक्ट की टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. बीरेंद्र हुड्डा ने कहा कि पुरुषों की कबड्डी प्रतियोगिता में आईआईटीएम की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान पर डीसीआरयूएसटी की टीम रही। तृतीय स्थान पर एचआईएम व चतुर्थ पर डीसीएस गोहाना की टीम रही।

--
आज तीन स्पर्धाओं के होंगे मुकाबले
मुरथल विवि में चल रही तीन दिवसीय इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जाएगी। खेल निदेशक का कहना है कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन यूनिवर्सिटी टीम में किया जाएगा। विवि प्रशासन की तरफ से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों की तरफ अग्रसर किया जा रहा है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी भाग लेते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed