फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Daughters of families earning up to one lakh 80 thousand rupees will get free education till post graduation in Haryana

हरियाणा: सीएम मनोहर बोले- 1.80 लाख तक आय वाले परिवारों की बेटियों को स्नातकोत्तर तक देंगे नि:शुल्क शिक्षा

Tue, 05 Apr 2022 01:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Apr 2022 01:28 AM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जीवीएम के नवनिर्मित सभागार इंद्रधनुष को लोकार्पित किया। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक ने भी जीवीएम संस्था के लिए 11 लाख की राशि भेंट करने की घोषणा की। 

विज्ञापन
Daughters of families earning up to one lakh 80 thousand rupees will get free education till post graduation in Haryana
जीवीएम कन्या महाविद्यालय में नवनिर्मित सभागार इंद्रधनुष को लोकार्पित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल, साथ में हैं सांसद रमेश कौशिक व जीवीएम संस्था के प्रधान ओपी परुथी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार बेटियों की शिक्षा को लेकर लगातार बेहतर पहल कर रही है। प्रदेश में 1.80 लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों की बेटियों को स्नातकोत्तर तक की शिक्षा नि:शुल्क दिलवाएंगे। उच्च शिक्षा के लिए बेटियों को दूर न जाना पड़े, इसके लिए हर 20 किलोमीटर क्षेत्र में कॉलेज स्थापित किए हैं। जहां यह सुविधा नहीं है, वहां 150 किलोमीटर तक नि:शुल्क बस पास की सुविधा दी गई है। 

विज्ञापन


वह सोमवार को जीवीएम कन्या महाविद्यालय में नवनिर्मित सभागार इंद्रधनुष का लोकार्पण करने के बाद छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभागार पर खर्च होने वाली राशि में सहयोग के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक ने भी जीवीएम संस्था के लिए 11 लाख की राशि भेंट करने की घोषणा की। 
विज्ञापन


इससे पहले जीवीएम की एनसीसी इकाई ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए स्वागत किया। जीवीएम संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परुथी व प्राचार्य डॉ. रेनू भाटिया ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व सांसद रमेश कौशिक व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. ओपी परुथी ने मुख्यमंत्री व सांसद को स्मृति चिह्न भेंट किए। मंच संचालन सहायक प्रोफेसर भूमिका शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभागार को इंद्रधनुष के शीर्षक से अलंकृत किया गया है। यह पूर्ण वातानुकूलित है और इसकी क्षमता 720 सीटों की है। समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। लोकार्पण समारोह का फेसबुक व यू ट्यूब की सहायता से देश-विदेश में सीधा प्रसारण किया गया।


इस दौरान राई विधायक मोहनलाल बड़ौली, गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी, जींद के विधायक कृष्ण मिढ़ा, पूर्व मंत्री कविता जैन, वरिष्ठ नेता ललित बतरा, देवेंद्र कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, डीसी ललित सिवाच, एसएसपी राहुल शर्मा, संस्था के महासचिव रवि गांधी, कोषाध्यक्ष राजेश रेलन, प्रशासक मदनलाल कुमार, डॉ. रमेश नारंग, रामस्वरूप नंदवानी, डॉ. संजय सेहरा, अमित बिंदल, पूर्व प्राचार्य डॉ. शकुंतला गक्खड़, पूर्व प्राचार्य डॉ. ज्योति जुनेजा, जीवीएमआईटीएम की प्राचार्य डॉ. मंजू पपरेजा, जीवीएम कालेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्य डॉ. मीनू अग्रवाल, जीवीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्राचार्य डॉ. रितु कटारिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed