फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Daughters became the winners of Under-20 World Wrestling Competition

Sports: अंडर-20 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता की विजेता बनीं बेटियां, फ्रीस्टाइल में बेटे लाए तीसरा स्थान

Sun, 20 Aug 2023 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Updated Sun, 20 Aug 2023 01:51 AM IST
सार

अब तक मिले चार स्वर्ण सहित सभी 12 पदक हरियाणवियों ने जीते हैं।  30 में 24 हरियाणा के पहलवान प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। फ्रीस्टाइल में बेटे तीसरा स्थान लाए हैं, अब ग्रीको रोमन से आस है। 

विज्ञापन
Daughters became the winners of Under-20 World Wrestling Competition
महिला वर्ग में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप जीतने वाला भारतीय दल अपने प्रशिक्षकों के साथ। स्रोत : सा

विस्तार

विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा के पहलवान लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। जॉर्डन के अम्मान शहर में हो रही प्रतियोगिता में अब तक 12 पदक हरियाणा के पहलवानों ने जीते हैं। प्रतियोगिता में जहां बेटियां सात पदक के साथ अंडर-20 की विश्व विजेता बन चुकी है, वहीं फ्रीस्टाइल में बेटों ने पांच पदक के साथ तीसरा स्थान पाया है। अभी ग्रीको रोमन वर्ग के पहलवानों के मुकाबले होने हैं। प्रतियोगिता में भाग ले रहे 30 सदस्यीय दल में 24 हरियाणवी पहलवान हैं।

विज्ञापन


20 अगस्त तक होने वाली प्रतियोगिता के 46वें संस्करण में फ्रीस्टाइल व महिला वर्ग के मुकाबले हो चुके हैं। अब ग्रीको रोमन वर्ग के मुकाबले शुरू हुए हैं। महिला वर्ग की पहलवानों ने 140 अंक के साथ विश्व विजेता ट्रॉफी जीत ली है। महिला वर्ग में 129 अंक के साथ जापान दूसरे व अमेरिका 118 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सभी सात पदक प्रदेश की बेटियों ने जीते हैं। इनमें तीन बेटियों ने स्वर्ण, एक ने रजत और तीन ने कांस्य पदक जीते। इनमें अंतिम पंघाल (हरियाणा, 53), सविता (हरियाणा, 62) व प्रिया (हरियाणा, 76) ने स्वर्ण तो अंतिम (हरियाणा, 65) ने चांदी दिलाई है। इसके साथ ही रीना (हरियाणा, 57), आरजू (हरियाणा, 68) व हर्षिता (हरियाणा, 72) ने तीन कांस्य पदक देश की झोली में डाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे स्थान पर रहा फ्रीस्टाइल वर्ग का दल
महिला वर्ग से पहले प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल वर्ग के पहलवानों ने पांच पदक के साथ देश को तीसरा स्थान दिलाया था। प्रतियोगिता में झज्जर के मोहित (हरियाणा, 61) देश को सोना दिला चुके हैं। इसके साथ ही हरियाणा के ही सागर जागलान (79) ने रजत व जयदीप (74), दीपक चहल (97) व रजत रुहिल (125) ने कांस्य पदक जीते थे।

ग्रीको रोमन से भी बेहतर प्रदर्शन की आस
अब शनिवार को शुरू हुए मुकाबलों में ग्रीको रोमन वर्ग के पहलवान 55 किलोग्राम भारवर्ग में रूपिन (हरियाणा), सुमित (चंडीगढ़, 60), संदीप (हरियाणा 63), उमेश (दिल्ली, 67), अंकित गुलिया (हरियाणा, 72), दीपक पूनिया (हरियाणा, 77), रोहित दहिया (हरियाणा, 82), मोहित खोखर (उत्तर-प्रदेश, 87), बिंदु (हरियाणा, 97) व प्रवेश (हरियाणा,130) देश के लिए पदक जीतने उतरेंगे।


पिछले साल पांचवें स्थान पर रहा था भारत
वर्ष 2022 में बुल्गारिया के सोफिया में हुई प्रतियोगिता में ओवरऑल भारत ने एक स्वर्ण, चार रजत और 11 कांस्य पदक जीतकर अंक तालिका में पांचवां स्थान पाया था। इस बार भारतीय पहलवानों के बेहतर प्रदर्शन से भारत के अंक तालिका में बेहतर स्थान पर रहने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed