फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Daughter accuses father of trying to rape her

बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Thu, 21 Jan 2021 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Daughter accuses father of trying to rape her
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र की रहने वाली किशोरी ने अपने पिता पर उससे व उसकी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास व अभद्रता का गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही दादा-दादी पर भी मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 17 साल की लड़की ने बताया कि उसका पिता शराब पीने का आदी है। शराब पीकर उसकी मां और उसके साथ मारपीट करता था। जिसके बाद उसकी मां अपने मायके चली गई। उसने अलग होने के लिए केस कर रखा है। किशोरी ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने उससे व उसकी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाने लगी। मामले को लेकर अपनी दादी को बताया तो उसने किसी से कुछ कहने से मना कर दिया। दादा-दादी ने उनके साथ मारपीट की। प्रताड़ना से तंग आकर उसने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी एसआई उषा की टीम ने मेडिकल करवाकर लड़कियों के कोर्ट में बयान दर्ज करवाएं। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed