फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dairy operator shot dead on KMP Expressway

Sonipat News: डेयरी संचालक की केएमपी एक्सप्रेस वे पर गोली मारकर हत्या

Fri, 28 Jun 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Dairy operator shot dead on KMP Expressway
सोनीपत में केएमपी के पास डेयरी संचालक की हत्या के बाद वहां खड़े पुलिस वाहन को टक्कर मारने के बा
राई (सोनीपत)। कुंडली-पलवल-मानेसर एक्सप्रेस-वे पर जठेड़ी गांव के पास कार सवार डेयरी संचालक की सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी गई। तड़के करीब तीन बजे राहगीर ने डिवाइडर पर कार चढ़ी देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के आजादपुर स्थित गोपाल नगर के रहने वाले नरेश कुमार ने बताया कि उनके भाई सुरेश (42) पहले दिल्ली के स्वरूप नगर में रहते थे। वह आजादपुर मंडी में दूध डेयरी चलाते थे। पत्नी से मनमुटाव के चलते वह दूध डेयरी में अकेले रह रहे थे। शुक्रवार तड़के चार बजे उन्हें सूचना मिली कि सुरेश की केएमपी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। नरेश ने बताया कि सुरेश रात करीब नौ बजे अपने परिचित जयपाल की कार लेकर सोनीपत के लिए निकले थे। रात को किसी ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने नरेश के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राहगीर ने पुलिस को दी सूचना
तड़के करीब तीन बजे एक राहगीर ने कार डिवाइडर पर चढ़ी देखकर पुलिस को सूचना दी। इस पर एसआई सब्बल की टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई। सूचना पर एसीपी मुकेश जाखड़ व राई थाना प्रभारी उमेश कुमार भी माैके पर पहुंचे और माैका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, कई पहलू पर होगी जांच
सुरेश के परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है। ऐसे में पुलिस मृतक की कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही अन्य पहलू की भी गहनता से जांच करेगी। पुलिस ब्लाइंड मर्डर के खुलासे के लिए कड़ी से कड़ी जोड़ने में लगी है। पता लगाया जा रहा है कि आखिर सुरेश सोनीपत में किससे मिलने आया था? और वह केएमपी पर कैसे पहुंचा?

पत्नी से चल रहा था मनमुटाव, दो साल से थे अलग

परिजनों ने बताया है कि सुरेश का अपनी पत्नी भारती से मनमुटाव चल रहा है। वह दो साल से पत्नी से अलग रह रहे थे। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। पत्नी बच्चों सहित मायके में रहती है। पुलिस ने पत्नी से भी संपर्क किया है। सुरेश चार भाइयों में सबसे छोटे थे।
शव लेने पहुंचे पुलिस वाहन को नशेड़ी ने मारी टक्कर
एसपीओ मुकेश ने बताया कि वह तड़के पुलिस वाहन लेकर शव लेने पहुंचे थे। वह केएमपी पर वाहन रोककर उतरते, इससे पहल ही पीछे से एक कार सवार ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। कार चालक भी नशे में धुत था। उसकी पहचान यूपी के बरेली निवासी साहिल के रूप में हुई है। एसपीओ ने आरोपी कार चालक के खिलाफ राई थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।


वर्जन -

-जठेड़ी के पास दूध डेयरी संचालक की दो गोलियां मारकर हत्या की गई है। भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में कई पहलू पर जांच की जा रही है।

-इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी, राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed