फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cyber Crime: Thousands of rupees were stolen from account on pretext of reward on credit card

Cyber Crime: क्रेडिट कार्ड पर रिवॉर्ड का झांसा देकर खाते से उड़ाए हजारों, सोनीपत के ग्रामीण को शिकार बनाया

Tue, 12 Sep 2023 11:47 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 12 Sep 2023 11:47 AM IST
सार

सोनीपत के गांव बड़ौली निवासी पंकज ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का क्रेडिट कार्ड बनवाया था। उनका क्रेडिट कार्ड साक्षी व सुमित ने बनाया था। उनके क्रेडिट कार्ड से 86700 रुपये व बाद में दो हजार रुपये निकाले गए।

विज्ञापन
Cyber Crime: Thousands of rupees were stolen from account on pretext of reward on credit card
थाना बहालगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के गांव बड़ौली के ग्रामीण को झांसे में लेकर उनके खाते से 89 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है उनका क्रेडिट कार्ड बनवाने वाली युवती व उसके परिचितों ने उसके साथ ठगी की है। युवक के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव बड़ौली निवासी पंकज ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का क्रेडिट कार्ड बनवाया था। उनका क्रेडिट कार्ड साक्षी व सुमित ने बनाया था। उनके क्रेडिट कार्ड से 86700 रुपये व बाद में दो हजार रुपये निकाले गए। उन्होंने बताया कि उनके पास 9 मई को साक्षी की कॉल आई थी। उसने कहा था कि आपके क्रेडिट कार्ड की पेमेंट नहीं भरी गई है। जिस पर उन्होंने साक्षी को बताया था कि उनका एप नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


जिस पर उन्होंने मदद करने का आश्वासन दिया था। उसके बाद राजीव मल्होत्रा की कॉल आई थी। उसने कहा था सर्वर अभी डाउन है। जल्द उनकी समस्या दूर की जाएगी। उसके बाद फिर से साक्षी की कॉल आई और उन्होंने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर रिवॉर्ड (इनाम) प्वाइंट भी है। उन्होंने रिवॉर्ड प्वाइंट 8400 रुपये के बताए और उनके खाते में डालने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका एप बंद होने के कारण साक्षी ने कहा कि बकाया राशि जमा करा देना। साथ ही उन्होंने एक नंबर भी दिया था। जिस पर उन्होंने कॉल कर 1855 रुपये भेज दिए। उसके बाद उनके खाते से 86700 रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने उनके पास कॉल की तो नंबर बंद कर लिया। उन्होंने बताया कि उनके साथ ठगी में साक्षी, सुमित, आरुष व राजीव मल्होत्रा शामिल है। पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed