फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cultural programs are necessary for the all-round development of children: Geeta Kaushik

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम जरूरी : गीता कौशिक

Sat, 20 Sep 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Cultural programs are necessary for the all-round development of children: Geeta Kaushik
फोटो 21- सोनीपत के मुरथल अड्डा ​स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्
सोनीपत। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत हरियाणा स्कूल सक्षम परियोजना परिषद की ओर से मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय कला उत्सव का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौती की पत्नी गीता कौशिक ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ कला व संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच को बढ़ाते हैं। उन्होंने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

आईएएस योगेश दिल्हौर ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है बल्कि कला, संस्कृति व खेल भी जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे उत्सव विद्यार्थियों को अपनी छुपी हुई क्षमताओं को पहचानने व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीसी सुजाता खत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सभी स्कूलों में पौधरोपण, जल संरक्षण, जागरूकता कार्यक्रम सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। अभियान विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार व राष्ट्र सेवा की भावना को प्रोत्साहित करेगा।

कार्यक्रम में प्राचार्य सुमन बाला शर्मा, डीआईपीआरओ राकेश गौतम सहित शिक्षक मौजूद रहे।
कला उत्सव के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोहा। छात्राओं ने प्रस्तुत देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, हरियाणवी लोकनृत्य, कविताएं व नाट्य मंचन के माध्यम से वाहवाही लूटी। इसके अलावा चित्रकला, वाद-विवाद, भाषण एवं पोस्टर बनाओ जैसी प्रतियोगिताओं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed