फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cultural festival begins today, students will get a platform to hone their talent

Sonipat News: सांस्कृतिक उत्सव का आगाज आज, विद्यार्थियों को प्रतिभा निखारने के लिए मिलेगा मंच

Mon, 26 Aug 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 26 Aug 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Cultural festival begins today, students will get a platform to hone their talent
सोनीपत। जिले के विभिन्न स्कूलों में आयोजित किए जाने वाले खंडस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का मंगलवार से आगाज किया जाएगा। सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मंच मिलेगा। सांस्कृतिक उत्सव इस बार हरियाणा की विरासत, सांस्कृतिक व नैतिक मूल्य और पर्यावरण थीम पर रहेगा। इसमें पहले तीन स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

सांस्कृतिक उत्सव की जिला समन्वयक सुनीता ढुल ने बताया कि सांस्कृतिक उत्सव में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों काे दो समूहों में विभाजित किया गया है। एक समूह में पांचवीं से आठवीं और दूसरे समूह में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि खंडस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव अगस्त के अंत तक करवाए जाएंगे। इसके बाद सितंबर के पहले सप्ताह में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। जिलास्तर पर अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


खंडस्तरीय विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप मिलेगी यह राशि
स्पर्धा प्रथम द्वितीय तृतीय सांत्वना
समूह लोक नृत्य 3000 2500 2000 800
लोक नृत्य एकल 2000 1500 1000 800
रागिनी एकल 2000 1500 1000 800
स्किट समूह 3000 2500 2000 800
एकल नृत्य 2000 1500 1000 800 (केवल पांचवीं से आठवीं कक्षा के लिए)
म्यूजिक सोलो 2000 1500 1000 800 (केवल पांचवीं से आठवीं कक्षा के लिए)

किस खंड में कब कहां होगा सांस्कृतिक उत्सव
खंड तिथि स्कूल
राई 27 अगस्त पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर बारोटा
गोहाना 28 अगस्त राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना
कथूरा 28 अगस्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भैंसवान खुर्द
गन्नौर 28 अगस्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजपुर
सोनीपत 29 अगस्त पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा
मुडलाना 29 अगस्त राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
खरखौदा 30 अगस्त राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा
वर्जन
खंडस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव की शुरुआत मंगलवार से की जाएगी। विभिन्न स्पर्धाओं में पहले तीन स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को जिलास्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। विजेता रहे विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।-नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed