फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crowd gathered for vaccination in civil hospital, three counters set up for registration

नागरिक अस्पताल में टीकाकरण के लिए उमड़ रही भीड़, पंजीकरण के लिए बनाए तीन काउंटर

Thu, 06 Jan 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered for vaccination in civil hospital, three counters set up for registration
राजकीय कन्या विद्यालय में छात्राओं का वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण कराते डॉ. कर्मवीर सिंह। संवाद - फोटो : Sonipat
सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होने के बाद ही प्रवेश करने के आदेशों के बाद नागरिक अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। हालात यह है कि भीड़ को कम करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने तीन पंजीकरण व टीकाकरण काउंटर शुरू करा दिए हैं। इसके साथ ही स्कूलों में विशेष शिविर लगाकर 15 वर्ष से अधिक आयु के किशोर-किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। नागरिक अस्पताल क्षेत्र में बुधवार को टीमों ने एक दिन में 2662 लोगों को वैक्सीन लगाई।
विज्ञापन

कोरोना और ओमिक्रॉन वैरिएंट पर रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने उन लोगों के सार्वजनिक स्थानों में प्रवेश करने पर पाबंदी लगाई है, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाई। हालांकि नागरिक अस्पताल प्रशासन पहले ही गोहाना शहर में 100 फीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाने के लक्ष्य को पूरा कर चुका है। दूसरी तरफ प्रदेश सरकार के नए आदेशों के बाद अस्पताल में वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसी के चलते अस्पताल प्रशासन ने बुधवार को तीन पंजीकरण काउंटर बनाने के साथ ही तीन जगह वैक्सीन लगाने की सुविधा भी शुरू कराई, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। इसके अलावा शहर में जींद रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और गुढ़ा रोड स्थित गीता विद्या मंदिर में विशेष टीकाकरण शिविर लगा 15 वर्ष से अधिक उम्र के किशोर-किशोरियों को वैक्सीन लगाई।
विज्ञापन

पीएचसी क्षेत्र समेत गोहाना में 2662 को लगाई वैक्सीन
टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. चक्रवर्ती शर्मा के अनुसार बुधवार को कुल 2662 लोगों को वैक्सीन लगा गई। इसके तहत गोहाना के नागरिक अस्पताल क्षेत्र में 1297, मदीना की पीएचसी में 414 और बनवासा की पीएचसी में 951 लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई गईं। उन्होंने बताया कि 2662 में से 510 कोवाक्सीन की पहली डोज हैं, जो 15 प्लस आयु वर्ग को लगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में लोगों की भीड़ को देखते हुए पंजीकरण के साथ ही तीन टीकाकरण काउंटर बनाए गए हैं। इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा स्कूलों के आह्वान पर वहां टीमें भेजकर 15 वर्ष से अधिक उम्र के किशोर-किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा रही हैं। डॉ. कर्मवीर सिंह, एसएमओ, नागरिक अस्पताल गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed