फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crop residue management: Scientists of Central Pollution Control Board arrived in Aterna for inspection

फसल अवशेष प्रबंधन : अटेरना में निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक

Tue, 22 Oct 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 22 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Crop residue management: Scientists of Central Pollution Control Board arrived in Aterna for inspection
सोनीपत के गांव अटेरना में निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक। स्
सोनीपत। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वैज्ञानिक डॉ. विजयालक्ष्मी ने अटेरना गांव के खेत में सीएचसी सेंटर के माध्यम से चलाए जा रहे स्ट्रा बेलर का निरीक्षण किया। उनके साथ सहायक कृषि अभिंयता डॉ. नवीन हुड्डा भी मौजूद रहे। टीम ने स्ट्रा बेलर के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन कर रहे किसानों से बातचीत की। साथ ही फसल अवशेषों में आगजनी न करने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


जिले में धान की कटाई की जा रही है। फसल अवशेषों में आगजनी की घटना को रोकने के लिए सेटेलाइट से खेतों पर नजर रखी जा रही है। कृषि विभाग ने टीमों का गठन भी किया है। टीम लोकेशन प्राप्त होते ही भौतिक सत्यापन करने के लिए पहुंच रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी वैज्ञानिक विभिन्न गांवों में पहुंचकर फसल अवशेष प्रबंधन का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। 24 घंटे में सेटेलाइट से आगजनी की कोई लोकेशन कृषि विभाग ने जारी नहीं की है। चार दिन से सैटेलाइट से प्राप्त होने वाले आंकड़ा शून्य बना हुआ है। हालांकि अब तक सोनीपत जिले में सेटेलाइट से आगजनी की 40 लोकेशन प्राप्त हो चुकी है। इनमें से आठ लोकेशन पर भौतिक सत्यापन के बाद संबंधित किसानों पर जुर्माना लगाया जा चुका है। कृषि विभाग की मोबाइल टीमें भी खेतों में निरीक्षण कर रही है। शनिवार को महलाना गांव में मोबाइल टीम ने 3 एकड़ भूमि में फसल अवशेषों में आगजनी की घटना पकड़ी थी।
विज्ञापन



फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि विभाग लगातार कदम उठा रहा है। किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराए गए है। सोमवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वैज्ञानिक डॉ. विजयालक्ष्मी के साथ अटेरना गांव व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। -. नवीन हुड्डा, सहायक कृषि अभियंता, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed