फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crop Insurance Week will be celebrated till tomorrow

Sonipat News: कल तक मनाया जाएगा फसल बीमा सप्ताह

Sun, 06 Jul 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 06 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Crop Insurance Week will be celebrated till tomorrow
सोनीपत। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के लिए जागरूक कर रहा है। इसके तहत विभाग 1 से 7 जुलाई तक नौवां फसल बीमा सप्ताह मना रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को जागरूक कर उनकी फसलों का बीमा करवाना है। इससे किसान को फसल खराब होने पर आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डाॅ. पवन शर्मा ने बताया कि फसल बीमा सप्ताह के आयोजन का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदा, कीट प्रकोप या अन्य कारणों से फसल खराब होने की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन के लिए फसल बीमा करवाने के लिए 31 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। अपील से अपील है कि वह समय पर अपनी फसलों का बीमा करवाकर सरकारी योजना का लाभ उठाएं। इससे किसी भी संभावित प्राकृतिक आपदा या नुकसान की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि किसान फसल बीमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए https://pmfby.gov.in पर जाएं या टोल फ्री नंबर 14447 पर काॅल करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed