फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young men indiscriminately fired in broad daylight , three injured,,jind, harayana

दिनदहाड़े युवकों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, तीन घायल

Sat, 28 May 2016 11:23 PM IST
jind/bureau
jind/bureau Updated Sat, 28 May 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Young men indiscriminately fired in broad daylight , three injured,,jind, harayana
दिनदहाड़े युवकों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां - फोटो : bureau

विज्ञापन
मॉडल टाउन में शनिवार शाम को कार सवार युवकों ने बाइक सवार तीन युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवकों की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर एएसपी वसीम अकरम भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। घटना स्थल से आधा दर्जन जिंदा कारतूस तथा कुछ खोल बरामद हुए हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया।


पुलिस के अनुसार सुरजाखेड़ा निवासी मुनीष, चोपड़ा पत्ती निवासी अजय, प्रेमनगर निवासी प्रदीप शनिवार शाम को बाइक के साथ शहर के सबसे पॉश इलाके मॉडल टाउन में खड़े थे। उसी दौरान कार सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और तीनों पर अपने पास मौजूद असलहे से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


गोलियां लगने से तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों की हालात गंभीर देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मुनीष को एक और अजय को दो गोलियां, जबकि प्रदीप को कई गोलियां लगीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर कौन थे, हमले के पीछे क्या कारण रहे इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। एएसपी वसीम अकरम के नेतृत्व में पुलिस ने हमलावरों की धरपकड़ के लिए व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाया, लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं लगा। बताया जाता है कि हमलावर जिस गाड़ी में आए थे वह गाड़ी वरना बताई जा रही है और उस पर चंडीगढ़ का नंबर बताया जा रहा है। फिलहाल नरवाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-

गहनता से रही है जांच
एएसपी वसीम अकरम ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि करीब एक दर्जन गोलियां चलाई गई हैं। हमलावर कार में सवार थे। पुलिस ने चारों और नाकेबंदी करके तलाशी अभियान चलाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed