फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman accuses youth of rape in Kharkhoda of Sonipat

साेनीपत: भाई बन जान-पहचान बढ़ाई, घर में अकेली पाकर दुष्कर्म का आरोप, जान से मारने की दी धमकी

Fri, 21 Jan 2022 02:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)। 
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)।  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 21 Jan 2022 02:21 AM IST
सार

खरखौदा की महिला ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Woman accuses youth of rape in Kharkhoda of Sonipat
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा शहर की रहने वाली एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि एक युवक ने पहले उससे भाई बनकर फोन पर बातें करनी शुरू की और बहाने से उसके घर आकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसने मामले से पहले अपने पति को अवगत करवाया और जिसके बाद मामले की शिकायत एसपी को दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि उसका पति टैक्सी चलाता है और बुकिंग लेकर दूसरे राज्यों में भी जाता रहता है। कुछ दिन पहले उसके पास फोन आया और सामने वाले ने अपना नाम नीरज बताते हुए उसके पति से बात कराने को कहा। जिस पर उसने अपने पति का दूसरा नंबर दे दिया। लेकिन इसके बाद युवक उसके पास फोन करने लगा और कहने लगा कि वह उसे अपना बड़ा भाई समझे और कभी भी कोई जरूरत हो तो उसे बता दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि 15 जनवरी को उसके पास नीरज का फोन आया और कहने लगा कि वह खरखौदा आया हुआ है और उसके घर पर आना चाहता है। जिस पर उसने कहा कि उसका पति घर पर नहीं है। वह काम से रोहतक गया हुआ है। इस पर आरोपी के जिद करने पर उसने अपने पति को फोन कर नीरज के घर आने की बात बताई।


जिस पर उसके पति ने भी कहा कि वह जल्दी लौट आएगा तब तक उसे चाय-नाश्ता दे देना। लेकिन आरोपी ने घर आने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बारे में उसने अपने पति को बताया और मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed