{"_id":"578e73674f1c1b1c7fc4b9f7","slug":"war-to-knife-war-at-student-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में 11वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला, पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में 11वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला, पीजीआई रेफर
Sonipat
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त के साथ हुए झगड़े की रंजिश के चलते खरखौदा के रतन सिंह मार्केट में दिन दहाड़े 11वीं कक्षा के छात्र को कुछ युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गई। तभी आसपास के लोगों ने घायल छात्र को शहर के अस्पताल में दाखिल कराया, प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर के चलते छात्र को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने छात्र के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
जानकारी अनुसार खरखौदा के वार्ड नं. 7 निवासी पवन कुमार शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। वह रोजाना की तरह मंगलवार को अपने घर स्कूल लंच के दौरान खाना खाने के लिए गया था। कुछ दिन पहले उसके साथी प्रवीण के साथ कुछ युवकों का झगड़ा हुआ था। जब वह मंगलवार दोपहर खाना खाने के बाद स्कूल में जा रहा था। जब वह स्कूल जाते समय रतन सिंह मार्केट के पास पहुंचा तो कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उसी झगड़े की रंजिश के चलते उसे चाकू मार घायल कर दिया। उसके दोनों बाजूओं व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई। खरखौदा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसी पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना खरखौदा पुलिस ने घायल पवन कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।