फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Video of Policeman beat PWD SDO in dispute over parking in Sonipat goes viral

Sonipat: गली में गाड़ी हटाने पर विवाद में पुलिसकर्मी ने PWD के SDO को पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 12 Sep 2022 11:41 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Sep 2022 11:41 AM IST
सार

मामले को लेकर दोनों पक्षों ने शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने निवारक कार्रवाई कर की है। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज का कहना है कि मामले में निवारक कार्रवाई करने के साथ ही एसपी सोनीपत व पीडब्ल्यूडी के एसई को लिखा जाएगा।
 

विज्ञापन
Video of Policeman beat PWD SDO in dispute over parking in Sonipat goes viral
एसडीओ को पीटता पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के वेस्ट राम नगर में गली से गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ को पुलिसकर्मी ने पीट दिया। लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इसे लेकर दोनों तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले में निवारक कार्रवाई की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ पंकज अपनी पत्नी संग वेस्ट रामनगर में अपने रिश्तेदार के घर गए थे। वहां पर उन्होंने अपनी कार को गली में खड़ा कर दिया था। इसी दौरान मुख्य सिपाही संदीप कुमार गली में स्थित अपने घर आए थे। उनके रास्ते में एसडीओ की गाड़ी खड़ी होने के चलते उन्होंने हार्न बजाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पंकज ने बाहर आकर हार्न बजाने का कारण पूछा तो दोनों में कहासुनी हो गई। पंकज का आरोप है कि उन्होंने अपना परिचय भी मुख्य सिपाही को दिया था, लेकिन उसके बावजूद वह हाथापाई करने लगे। बाद में उनमें मारपीट हो गई। उनकी पत्नी व आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने निवारक कार्रवाई कर की है। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज का कहना है कि मामले में निवारक कार्रवाई करने के साथ ही एसपी सोनीपत व पीडब्ल्यूडी के एसई को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed