{"_id":"577d5aa24f1c1bd2707f9c7b","slug":"uncontrolled-reflex-tractor-killing-two-brothers-road-accident-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":" बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दो भाइयों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दो भाइयों की मौत
अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के गांव जौली में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गया। इसके नीचे दबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां सहित दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को रोहतक रेफर किया गया है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जयकंवार निवासी जौली ने मंगलवार को रमेश के धान के खेत में रोपाई करनी थी। वह अपनी पत्नी सरस्वती, बेटे-खुशी राम, मोहित और रवि, बेटी भावना के साथ रमेश के खेत में आया था। काम से निपटने के बाद शाम को जब घर के 6 सदस्य रमेश के ट्रैक्टर पर लौट रहे थे, तब अचानक संतुलन बिगड़ गया और ड्रेन की पटरी पर पलट गया। तब ट्रैक्टर का मालिक रमेश स्वयं उसे चला रहा था। इस हादसे में खुशीराम (18) और मोहित (13) की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर के पीछे खड़ा होने से जय कुंवार सुरक्षित बच गया, जबकि उसके बेटे रवि और बेटी भावना को मामूली चोटें आईं।
लेकिन उसकी पत्नी सरस्वती और ट्रैक्टर को चल रहा रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। रमेश और सरस्वती को खानपुर कलां गांव स्थित महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से दोनों को रोहतक के पीजीआई अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मृतक खुशी राम और मोहित के शवों का पोस्टमार्टम महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में हुआ तथा शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
पी रखी थी शराब
मृतक बच्चों के परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर मालिक और चालक रमेश ने शराब पी रखी थी। नशे में होने से वह ट्रैक्टर को संभाल भी नहीं पा रहा था। खुशी राम और मोहित के पिता जय कुंवार ने उसे स्टेयरिंग अपने हवाले करने का आग्रह भी किया, पर रमेश नहीं माना।
पढ़ाई छुड़वा कर लाए थे स्कूल से
ट्रैक्टर के तले दबने से जिन दो बच्चों की मौत हुई, उनके माता-पिता उन्हें स्कूल से पढ़ाई छुड़वाकर धान की रोपाई करवाने के लिए अपने साथ ले कर आए थे। अब जयकुंवार और सरस्वती को इस बात का मलाल रहेगा।श्
क्या बोले सदर थाना प्रभारी
थाना सदर प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को गंभीर चोटें आई हैं। वह रोहतक पीजीआई में भर्ती है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक रमेश के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।