{"_id":"f7eaf9411fea3a1b71f64cc9acb80c8b","slug":"two-accused-of-chain-snatching-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार चेन स्नैचर गिरफ्तार, दो घटनाओं का किया खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार चेन स्नैचर गिरफ्तार, दो घटनाओं का किया खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआई स्टाफ की टीम ने अलग-अलग जगहों से चैन स्नैचिंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शमीम व अमित निवासी बांकनेर, नरेला, दिल्ली और मनोज निवासी गांव जुआ व हनीफ निवासी गांव सिसाना के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
पहला मामला
सीआई स्टाफ की टीम ने रविवार शाम को रोहट नहर पुल की सीमा से शमीम व अमित निवासी बांकनेर, नरेला, दिल्ली को गिरफतार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ करने पर अपने किये अपराध को स्वीकार करते हुये बताया कि गत 26 जून को सेक्टर-23 सोनीपत की सीमा से एक महिला के गले चेन छीनने की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
दूसरा मामला
सीआई स्टाफ की टीम ने रविवार शाम को कालूपुर चुंगी सोनीपत की सीमा से आरोपी दिल्ली और मनोज निवासी गांव जुआ व हनीफ निवासी गांव सिसाना को मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ करने पर अपने किए हुए अपराध को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि गत 22 सितंबर को सेक्टर-23 सोनीपत की सीमा से एक व्यक्ति के गले चेन छीनने की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन