फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves stole gold jewelery and other items from closed flat in Ansal Sushant City in Sonipat

Sonipat Crime: अंसल सुशांत सिटी में बंद फ्लैट से आभूषण और कीमती सामान चोरी, दरवाजा तोड़कर घुसे चोर

Tue, 27 Jun 2023 12:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Jun 2023 12:09 PM IST
सार

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के गांव रसूलपुर निवासी अजय श्रीवास्तव ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह फिलहाल गांव रसोई के पास अंसल सुशांत सिटी के फ्लैट में रहते हैं। वह अप्रैल में परिवार संग राजस्थान के कोटा में गए थे। पीछे से घर में चोरी हो गई।

विज्ञापन
Thieves stole gold jewelery and other items from closed flat in Ansal Sushant City in Sonipat
सोनीपत में चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के गांव रसोई के पास स्थित अंसल सुशांत सिटी में बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर चोर सोने के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए। परिवार जब लौटा तो चोरी का पता लगा। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बैकफुट पर योगेश्वर दत्त: लाइव होकर कहा-कुश्ती की बदनामी मेरा मकसद नहीं, अब व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करूंगा
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के गांव रसूलपुर निवासी अजय श्रीवास्तव ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह फिलहाल गांव रसोई के पास अंसल सुशांत सिटी के फ्लैट में रहते हैं। वह अप्रैल में परिवार संग राजस्थान के कोटा में गए थे। वहां से वह 22 जून को लौटे। फिर अपनी कंपनी में चले गए। वहां से 25 जून की रात साढ़े नौ बजे अपने फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा टूटा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अंदर जाकर देखा तो फ्रिज, टीवी, सोने की अंगूठी, कानों के कुंडल, कंगन व गले का हार और अन्य सामान चोरी मिला। उन्होंने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे चोरों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed