फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves entered the branch of Central Co-operative Bank located in Hullahedi village of Sonipat

Sonipat: खिड़की काटकर बैंक में घुसे चोर, नहीं खोल पाए सेफ तो DVR ले गए, इस बैंक में 5वीं बार चोरी का प्रायस

Tue, 25 Oct 2022 09:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Oct 2022 09:57 PM IST
सार

गांव हुल्लाहेड़ी स्थित बैंक में पांचवीं बार नकदी चोरी का प्रायस हुआ है। चोर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक से डीवीआर चोरी कर ले गए। पुलिस ने बैंक मैनेजर के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Thieves entered the branch of Central Co-operative Bank located in Hullahedi village of Sonipat
जांच करती पुलिस। बैंक की शाखा में काटी खिड़की व दीवार से निकाली गई ईंट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव हुल्लाहेड़ी स्थित सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा की खिड़की को गैस कटर से काटकर घुसे चोर सेफ को खोलने की कोशिश की मगर सफल नहीं रहे। इस पर चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर ही लेकर चले गए। चोरों ने सीसीटीवी भी तोड़ दिए। पुलिस ने बैंक मैनेजर के बयान पर चोरी व नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


गांव हुल्लाहेड़ी स्थित सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा के प्रबंधक बलवान सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि बैंक में तीन दिन की छुट्टी थी। मंगलवार सुबह चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने दरवाजा खोला तो अंदर खिड़की गैस कटर से कटी हुई मिली। चोट खिड़की से अंदर घुसे और सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए। सेफ को खोलने की कोशिश की, मगर खोल नहीं पाए। जांच के बाद पता लग सकेगा कि उसमें कितनी नकदी थी। पुलिस ने बैंक मैनेजर बलवान सिंह के बयान पर चोरी व नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
चोरों ने दीवार की ईंट निकालकर रास्ता बनाने का भी किया प्रयास 
चोरों ने खिड़की काटने से पहले पिछले हिस्से की दीवार तोड़ने का प्रयास किया था। उन्होंने वहां से कई ईंट भी निकाल रखी है। हालांकि वहां से अंदर जाने का रास्ता नहीं बना सके। जिसके बाद लोहे की खिड़की को कटर से काटा गया। पुलिस को बैंक के अंदर से लोहे का खोदाल व आरी की ब्लेड मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Accident In Rewari:  बेकाबू कार पेड़ से टकराई, छात्र की मौत, परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

एफएसएल ने भी जुटाए सुबूत
पुलिस टीम ने मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। बैंक में रात को कोई सुरक्षाकर्मी नहीं रहता। ऐसे में पुलिस ने बैंक में रात को सुरक्षा का प्रबंध करने के लिए कहा है। साथ ही गांव के चौकीदार को बुलाकर रात को क्षेत्र में विशेष निगरानी करने के लिए कहा है। 


बैंक में पहले भी चार बार हो चुकी चोरी
बैंक मैनेजर बलवान सिंह ने बताया कि बैंक शाखा में पहले भी चार बार चोरी व तोड़फोड़ हो चुकी है। चोर सामान ले जाने के साथ ही तोड़फोड़ कर जा चुके हैं। इस वर्ष जुलाई में भी चोरी हुई थी। चोर तब छह बैटरी व एलईडी चोरी कर ले गए थे। वर्ष 2019 में चोरी की घटना हुई थी। उससे पहले दो बार चोरी व तोड़फोड़ हो चुकी है। उसके बाद ही सीसीटीवी लगाए गए थे।

गांव हुल्लाहेड़ी स्थित बैंक में डीवीआर चोरी की गई है और कोई सामान या नकदी चोरी नहीं हुआ। पुलिस ने चोरी व नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed